सलमान खान (Salman Khan) बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं. उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है और उनके चाहने वाले उन्हें दिल से प्यार करते हैं. चाहे वो ऑनस्क्रीन हों या ऑफस्क्रीन, सलमान खान को हमेशा दर्शकों का भरपूर प्यार और समर्थन मिला है. जहां आम लोग सलमान के फैन हैं, वहीं फिल्म इंडस्ट्री के सितारे भी उनसे काफी प्रभावित हैं. हाल ही में अक्षय कुमार ने भी सलमान खान की जमकर तारीफ की और उन्हें बॉक्स ऑफिस का बादशाह बताया.
एक इंटरव्यू में अक्षय ने कहा, “ये गलत है, ऐसा है के ऐसा हो नहीं सकता, टाइगर जिंदा है और हमेशा रहेगा. सलमान एक ऐसी नस्ल का टाइगर है, जो जिंदगी में कभी मर नहीं सकता. वो मेरा दोस्त है, और हमेशा रहेगा.” अक्षय के इस बयान से साफ है कि सलमान को सिर्फ दर्शकों से ही नहीं, बल्कि इंडस्ट्री के अपने साथियों से भी बेहद प्यार और सम्मान मिलता है.सलमान खान और अक्षय कुमार ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है. जान-ए-मन, मुझसे शादी करोगी जैसी फिल्मों में इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सलमान खान का करियर हमेशा शानदार रहा है. उन्होंने लगातार सुपरहिट फिल्में दी हैं और बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए हैं. उनकी नई फिल्म सिकंदर ने भी कमाल कर दिया है. फिल्म ने भारत में ₹100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और वर्ल्डवाइड ₹200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है. ये सलमान की 18वीं लगातार फिल्म है जिसने ₹100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है. यह उनकी स्टार पावर और लोकप्रियता का ही नतीजा है कि हर फिल्म उनके फैंस के लिए एक सेलिब्रेशन बन जाती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं