विज्ञापन
This Article is From Jan 04, 2015

'गंगाजल' के सीक्वल से देवगन बाहर और प्रियंका अंदर?

'गंगाजल' के सीक्वल से देवगन बाहर और प्रियंका अंदर?
प्रियंका चोपड़ा की फाइल तस्वीर
मुंबई:

अजय देवगन की सुपरहिट फ़िल्म 'गंगाजल' के सीक्वल में अजय देवगन नहीं होंगे। उनकी जगह इस फ़िल्म की हिस्सा होगी प्रियंका चोपड़ा। फ़िल्म गंगा जल के निर्देशक हैं प्रकाश झा जो इसका सीक्वल बनाने की तैयारी में हैं और उन्होंने इस बार मुख्य भूमिका निभाने की ज़िम्मेदारी दी है प्रियंका चोपड़ा को।

सूत्रों के मुताबिक़ प्रियंका इस किरदार के लिए इच्छुक हैं मगर कुछ कागज़ी कार्रवाई अभी बाकी है या यूं कहें कि अंतिम निर्णय और सहमति होने वाली है।

फ़िल्म 'गंगाजल' में बिहार के भ्रष्ट पुलिस सिस्टम और भ्रष्ट राजनीति को दर्शाया गया था। इस फ़िल्म में अजय देवगन ने ईमानदार पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया था। ये फ़िल्म बिहार और उस समाज से जुड़ी सच्चाइयों को दर्शा रही थी। इसीलिए 'गंगाजल' ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता पाई थी बल्कि समीक्षकों की भी खूब सराहना मिली थी।
सूत्रों के मुताबिक सीक्वल में प्रियंका चोपड़ा पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाएंगी।

वैसे प्रकाश झा और अजय देवगन का रिश्ता पुराना है। इन दोनों ने गंगाजल, अपहरण, राजनीति जैसी कई ऐसी कामयाब फिल्में दी जिसने कामयाबी के साथ-साथ वाहवाही भी बटोरी। इन दोनों की ये ऐसी फिल्में थीं जो समाज के किसी न किसी मुद्दे को उठा रही थीं और समाज को अपनी ही भद्दी तसवीरें दिखा रही थी।

इस बार भी उम्मीद यही है कि प्रकाश झा 'गंगाजल' के सीक्वल में मनोरंजन के साथ-साथ कोई न कोई सन्देश ज़रूर देंगे और प्रियंका चोपड़ा भी कुछ ऐसे अवतार में दिखेंगी जो शायद पहले उन्होंने न किया हो। क्योंकि प्रियंका फ़िल्म "डॉन 2" और "गुंडे" में पुलिस ऑफिसर का रोल तो कर चुकी हैं, मगर प्रकाश झा की फ़िल्म रियलिटी के करीब होगी। वैसे भी अगर प्रियंका यह फ़िल्म करती हैं तो प्रियंका के लिए ये फ़िल्म ख़ास होगी क्योंकि इन दिनों प्रियंका एक्सपेरिमेंट के मूड में हैं और ढूंढ़ रही हैं ऐसी फिल्में।

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अजय देवगल, प्रियंका चोपड़ा, प्रकाश झा, गंगाजल, गंगाजल का सीक्वल, Ajay Devgn, Priyanka Chopra, Prakash Jha, Ganga Jal, Sequel Of Ganga Jal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com