विज्ञापन

34 साल पहले जब अजय देवगन ने मचाया था बॉक्स ऑफिस पर गदर, ढाई करोड़ की फिल्म ने कर डाली थी इतनी मोटी कमाई

34 साल पहले भी एक ऐसी फिल्म आई थी जिसने दीवाली के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. वो फिल्म थी अजय देवगन और करिश्मा कपूर की ‘जिगर’.

34 साल पहले जब अजय देवगन ने मचाया था बॉक्स ऑफिस पर गदर, ढाई करोड़ की फिल्म ने कर डाली थी इतनी मोटी कमाई
34 साल पहले जब अजय देवगन ने मचाया था बॉक्स ऑफिस पर गदर
NDTV

दिवाली का त्योहार सिर्फ पटाखों और मिठाइयों का नहीं, बल्कि बॉलीवुड के लिए भी खास मौका होता है. इस बार रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण' दिवाली पर रिलीज होने वाली है. लेकिन 34 साल पहले भी एक ऐसी फिल्म आई थी जिसने दीवाली के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. वो फिल्म थी अजय देवगन और करिश्मा कपूर की ‘जिगर'. यह फिल्म साल 1992 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. ‘जिगर' उस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी. 

अजय देवगन और करिश्मा कपूर की जोड़ी

फारुख सिद्दीकी ने इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का निर्देशन किया था. दिलचस्प बात यह है कि फिल्म दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस पर रिलीज हुई थी. उस समय अजय देवगन अपने करियर के शुरुआती दौर में थे और करिश्मा कपूर भी नई-नई थीं. दोनों की ये पहली जोड़ी थी. बाद में ये दोनों ‘सुहाग' और ‘संग्राम' जैसी फिल्मों में भी साथ नजर आए.

‘जिगर' की कहानी एक्शन और रोमांस से भरी हुई थी. इसमें अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभाई जबकि करिश्मा कपूर उनके साथ लीड एक्ट्रेस के रूम में थीं. फिल्म में परेश रावल, फिरोज खान, अजित, अरुणा ईरानी, हुसैन खान और गुलशन ग्रोवर जैसे अनुभवी कलाकारों ने भी खास भूमिकाएं निभाईं. फिल्म के गाने और कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था.

जिगर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘जिगर' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म का बजट करीब 2.5 करोड़ रुपये था. इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई की और दुनियाभर में 9 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया. उस समय के हिसाब से यह एक ब्लॉकबस्टर फिल्म मानी गई.

आज 34 साल बाद भी ‘जिगर' को 90 के दशक की कल्ट क्लासिक फिल्मों में गिना जाता है. उस दौर के एक्शन थ्रिलर फिल्मों में इसकी अलग पहचान बनी हुई है. दीवाली के मौके पर रिलीज हुई यह फिल्म अजय देवगन के करियर की शुरुआती सफलता में से एक थी.

यह भी पढ़ें | 22 साल की 'लोलो' के हिंदुस्तानी अंदाज ने दिया था 90s का सुपरहिट सॉन्ग, 30 साल पुराना गाना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jigar, Jigar Movie 1992, Jigar Movie Song, Ajay Devgn, Karisma Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com