आजकल थिएटर में फिल्मों की रिलीज के कुछ ही हफ्तों में फिल्मों को ओटीटी पर रिलीज कर दिया जाता है. कई फिल्में थिएटर में कुछ खास कमाल नहीं कर पाती, लेकिन ओटीटी पर रिलीज होते ही छा जाती हैं. सितंबर की शुरुआत कई तरह की दिलचस्प स्ट्रीमिंग फिल्मों और सीरीज के साथ हो रही है. इसमें एक मां की अपनी खोई हुई बच्ची की खोज और पूरे द्वीप पर खजाने की खोज से जैसे एडवेंचरस फिल्में शामिल हैं. तापसी पन्नू 'गंधारी' में एक ऐसी मां का किरदार निभा रही हैं जो अपनी बेटी को खोजने के लिए बच्चों की तस्करी करने वाले नेटवर्क की गहराई तक जाती है. वहीं, अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफ़री 'धमाल 4' में खजाने की खोज के मजेदार हंगामे के लिए फिर से साथ आए हैं. ऐसी ही एक फिल्म है जिसने ओटीटी पर आते ही तापसी की गांधारी को पीछे छोड़ दिया. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वह है इंद्र कुमार की धमाल 4.
क्या है फिल्म की कहानी
इस एडवेंचर कॉमेडी (Adventure Comedy) में एक सदी पुराने छिपे हुए खजाने की खोज की जाती है, जिसमें लालची लोग शामिल हैं. ये खजाने की खोज के दौरान खतरनाक स्थितियों में फंस जाते हैं. फिल्म की कहानी समुद्री डाकू अधूरा से शुरू होती है, जो खजाने की तलाश के लिए पृथ्वी को परेशान करता है. जिसके पास नक्शा है. पृथ्वी को उसका बिछड़ा हुआ दोस्त गुड्डू बचाता है. यहां कोई किसी का नहीं है, हर कदम पर धोखा है. अलग-अलग तरह के ग्रुप आइलैंड की ओर बढ़ता है, जहां वे कई तरह की परेशानियों का सामना करते हैं.
यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई फीमेल एक्शन फिल्म तो तापसी पन्नू के हाथ से निकली फिल्में, अब वहीं फिल्म नेटफ्लिक्स पर बनीं नंबर वन
गांधारी को पछाड़ नंबर 1 पर कर रही है ट्रेंड
यह एडवेंचर कॉमेडी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर 4 सितंबर को रिलीज हुई. रिलीज के बाद यह तापसी की गांधारी को पछाड़ अब नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, संजीदा शेख, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, अंजली आनंद, ईशा गुप्ता जैसे कास्ट हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं