Netflix New Releases: अगर आप हर हफ्ते नेटफ्लिक्स पर कुछ नया देखने का इंतजार करते हैं, तो सितंबर का पहला हफ्ता आपके लिए काफी मजेदार रहने वाला है. 1 से 4 सितंबर के बीच नेटफ्लिक्स पर पूरे 9 नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं. इस बार लिस्ट में एक्शन, कॉमेडी, हॉरर, क्राइम, डॉक्यूमेंट्री और रियलिटी शो तक सब कुछ है. सबसे ज्यादा चर्चा तापसी पन्नू की गांधारी और धमाल 4 की है. अगर इस वीकेंड घर बैठे कुछ नया देखने का प्लान है, तो ये पूरी लिस्ट आपके काम आएगी.
अनटोल्ड रेगन ब्रेकिंग बैडली
ये डॉक्यूमेंट्री 1 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है. इसमें 2024 ओलंपिक में चर्चा में आई ब्रेकडांसर रेचल रेगन की कहानी दिखाई जाएगी. उनके वायरल परफॉर्मेंस के बाद क्या-क्या हुआ, इसकी झलक भी इसमें देखने को मिलेगी.
जेरेड फ्राइड द फैमिली प्लान
अगर आपको स्टैंडअप कॉमेडी पसंद है, तो जेरेड फ्राइड द फैमिली प्लान 1 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इसमें जेरेड फ्राइड अपने मजेदार अंदाज में फैमिली लाइफ और रिश्तों की बातें करते नजर आएंगे.
गांधारी
तापसी पन्नू की इस फिल्म का काफी इंतजार हो रहा है. गांधारी 3 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है. फिल्म में एक मां अपनी किडनैप हुई बेटी को वापस लाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहती है.
द जेंटलमैन सीजन 2
पहले सीजन को लोगों ने खूब पसंद किया था. अब द जेंटलमैन सीजन 2 3 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर आ रहा है. इस बार कहानी फिर क्राइम और एक्शन से भरपूर होगी, जहां विरासत में मिली प्रॉपर्टी एक बड़े राज से जुड़ी निकलती है.
फिटो पाएज द वर्ल्ड विदिन अ सॉन्ग
ये स्पेनिश डॉक्यूमेंट्री 3 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है. इसमें मशहूर म्यूजिशियन फिटो पाएज की जिंदगी और उनके लंबे सफर को करीब से दिखाया जाएगा.
धमाल 4
अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी की धमाल 4 4 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है. अगर आपको हंसी से भरपूर फिल्में पसंद हैं, तो ये इस हफ्ते की सबसे बड़ी रिलीज साबित हो सकती है.
कोरियन कंकराजू
ये कोरियन हॉरर-कॉमेडी फिल्म 4 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकेगी. इसमें डर और कॉमेडी दोनों का मजेदार मेल देखने को मिलेगा.
टीनएज वेस्टलैंड
टीनएज वेस्टलैंड 4 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है. ये एक इन्वेस्टिगेशन डॉक्यूमेंट्री है, जिसमें 1991 की एक कहानी और उससे जुड़े कई राज सामने आते हैं.
एल मीट्स वर्ल्ड
एल मीट्स वर्ल्ड भी 4 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है. ये रियलिटी सीरीज सोशल मीडिया स्टार एलेक्स अर्ल की लाइफ पर बनी है, जिसमें वो अपने काम, बिजनेस और लाइफस्टाइल की झलक दिखाती नजर आएंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं