विज्ञापन

वेलकम टू द जंगल की 24 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई जारी, द ओडिसी के धमाल 4 पर भी संडे को हुई नोटों की बारिश

वेलकम टू द जंगल की 24वें दिन भी कमाई बॉक्स ऑफिस पर जारी है. जबकि धमाल 4 ने द ओडिसी के होते हुए संडे को अच्छी कमाई हासिल की है. 

वेलकम टू द जंगल की 24 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई जारी, द ओडिसी के धमाल 4 पर भी संडे को हुई नोटों की बारिश
Welcome To The Jungle और Dhamaal 4 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
नई दिल्ली:

बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते हॉलीवुड फिल्म द ओडिसी की चर्चा सुनने को मिली, जिसने वर्ल्डवाइड 2550 करोड़ की कमाई 3 दिन में हासिल कर ली है. जबकि भारत में 61.30 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं इंडिया ग्रॉस 73.19 करोड़ हो गया है. हालांकि इस फिल्म के बीच 24 दिन पहले आई अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर वेलकम टू द जंगल और पिछले हफ्ते सिनेमाघरों में आई धमाल ने भारतीय दर्शकों का ध्यान संडे को खींचा है और फिल्म देखने वालों के लिए पहली पसंद बन गया है. 

वेलकम टू द जंगल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 24

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, 24वें दिन फिल्म ने 66 लाख का कलेक्शन किया है. वहीं संडे की कमाई के बाद भारत में वेलकम टू द जंगल ने 133.11 करोड़ नेट कलेक्शन और 158.15 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन भारत में हासिल किया है. जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 191.65 करोड़ हो गई है. 

ये भी पढ़ें- रणवीर सिंह का 13 साल पुराना, गुजरात के पॉपुलर लोकगीत से बना, रविद्रनाथ टैगोर की 126 साल पुरानी कविता से जुड़े हैं तार

धमाल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 

धमाल 4 की बात करें तो संडे को 12.75 करोड़ कमाई 10वें दिन फिल्म ने की है, जिसके बाद भारत में 124.50 करोड़ नेट और 148.40 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन फिल्म ने हासिल किया है. इसके चलते फिल्म वेलकम टू द जंगल को 10 दिनों में ही फिल्म पछाड़ने के करीब पहुंच गई है.  

वेलकम टू द जंगल के बारे में

अहमद खान द्वारा निर्देशित 'वेलकम टू द जंगल' पॉपुलर 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की लेटेस्ट फिल्म है और इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, फरीदा जलाल, किरण कुमार, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, जैकलीन फर्नांडीज, दिशा पटानी, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, मीका सिंह और कई अन्य कलाकार शामिल हैं.  वहीं फिल्म का बजट 125 करोड़ तक का है. 

धमाल के बारे में 

साल 2007 में आई पहली फिल्म 'धमाल' ने अपनी अलग तरह की कॉमेडी से दर्शकों को खूब हंसाया था. इसके बाद फ्रेंचाइजी की अगली फिल्मों ने भी लोगों को एंटरटेन किया. अब 'धमाल 4' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसमें अजय देवगन गुड्डू के किरदार में नजर आए हैं, जबकि रितेश देशमुख लल्लन, अरशद वारसी आदि और जावेद जाफरी मानव के किरदार में हैं. इनके अलावा रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेंद्र लिमये, ईशा गुप्ता और अंजलि आनंद भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है.  

ये भी पढ़ें- हर प्लेलिस्ट में होगा दीपिका-रणवीर का की फिल्म का ये गाना, असल में है गुजरात का पॉपुलर लोकगीत, 126 साल पुरानी कविता से जुड़े हैं तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Welcome To The Jungle, Dhamaal 4, Bollywood, Welcome To The Jungle Box Office
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com