विज्ञापन

गुजरात पर बनी फिल्म, साउथ में शूट हुआ बारिश का गाना, 19 साल बाद भी एआर रहमान का म्यूजिक और श्रेया घोषाल की आवाज का चल रहा है जादू

बरसात के मौसम में अगर आप भी अपने फेवरेट प्लेलिस्ट तैयार कर रहे हैं, तो ये 19 साल पुराना गाना आपकी लिस्ट में होना चाहिए. जिसमें ऐश्वर्या राय की चंचलता, श्रेया घोषाल की आवाज और एआर रहमान का म्यूजिक और गुलजार के शब्दों ने इस गाने को अमर कर दिया.

गुजरात पर बनी फिल्म, साउथ में शूट हुआ बारिश का गाना, 19 साल बाद भी एआर रहमान का म्यूजिक और श्रेया घोषाल की आवाज का चल रहा है जादू
ऐश्वर्या का झरनों के बीच डांस और चंचलता के साथ श्रेया घोषाल की इस आवाज ने इस गाने को रखा आज भी जिंदा
YouTube
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में बारिश के मौसम में कई गीत फिल्माए गए हैं. बारिश के मौसम में पकौड़ों के साथ चाय का कप और ये गाने, इससे परफेक्ट क्या ही हो सकता है. सावन का मौसम और भीगा आसमान में बारिश वाले वो गीत याद आ जाते हैं जो इस मौसम में आपके मूड को बेहतर बना देते हैं. बॉलीवुड में कई ऐसे गाने हैं जो बारिश में शूट किए गए हैं. जो देखने में बेहद ही खूबसूरत लगते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बारिश में गानों को शूट करना कोई आसान काम नहीं होता है. आज हम आपको बारिश में शूट किए गए एक ऐसे ही गाने के बारे में बताएंगे जिसको शूट करने के लिए टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी. 

गुरु फिल्म का गाना बरसों रे मेघा 

साल 2007 में ऐश्वर्या और अभिषेक की फिल्म गुरू सुपरहिट हुई थी. फिल्म की कहानी और एकटर्स की अदाकारी को भी लोगों ने खूब पसंद किया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के गाने 'बरसों से मेघा-मेघा' को शूट करने के लिए फिल्म के क्रू को काफी मेहनत करनी पड़ी थी. झरनों, नदियों और प्राकृतिक खूबसूरती के बीच फिल्माए गए इस गाने ने तो इसकी पहचान दी ही थी. ऐश्वर्या की नटखट और चंचल अदाओं के लिए ये गाना आज भी याद किया जाता है. हालांकि इस गाने को फिल्माना कोई आसान काम नहीं था. 

ये भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय का वो गाना, 16 साल पहले बन गया था प्रेमियों की पहली पसंद, हर कॉलर ट्यून पर सुनाई देती थी लता-उदित की आवाज

गाने के लिए बदलनी पड़ी थी लोकेशन 

गुरू फिल्म में गुजरात के शहर की कहानी दिखाई गई है. लेकिन इस गाने को शूट करने के लिए मेकर्स को बारिश वाली जगह चाहिए थी. जिसके लिए टीम ने कुछ ऐसी लोकेशन खोज निकाली जहां पर बारिश होती है. जिसमें बादामी और मेलकोट (दोनों कर्नाटक में ), साथ ही चेन्नई , पोलाची , तमिलनाडु के चेट्टिनाड क्षेत्र और केरल के अथिरप्पिल्ली फाइनल हुए. इन जगहों पर ही फिल्म का ये गीत शूट किया गया. 

इस गाने को शूट करते समय इस बात का ध्यान रखा गया कि इसमें नारियल के पेड़ न दिखाई दें. क्योंकि फिल्म गुजरात की पृष्ठभूमि पर बनाई गई थी. 

एआर रहमान का म्यूजिक और श्रेया घोषाल की आवाज

इस गाने को श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज से सजाया था. गाने के बोल गुलजार ने लिखे, जबकि इसका संगीत एआर रहमान ने तैयार किया. श्रेया घोषाल की गायकी और एआर रहमान की धुन के इस गाने को एक अलग ही रंग मे रंग दिया. जिसकी वजह है कि आज भी बारिश होते ही ये गाना सबसे पहने जुबान पर आता है. 19 साल बाद भी इस गाने को हर बारिश के मौसम में गुनगुना ही लेते हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Entertainment, Aishwarya Rai, Guru Movie Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com