विज्ञापन

तमिलनाडु में जीते एक्टर विजय तो पुष्पा 2 का सीन हो रहा वायरल, लोग पूछ रहे ये है तृषा का बर्थडे गिफ्ट?

पिछले काफी समय समय से विजय और तृषा कृष्णन की दोस्ती चर्चा में है. आज यानी 4 मई को तृषा का जन्मदिन है और विजय की जीत को लेकर सामने आ रहे रुझान देखते हुए फैन्स यही कनेक्शन निकाल रहे हैं कि विजय ने भी तृषा को बर्थडे गिफ्ट दे दिया है.

तमिलनाडु में जीते एक्टर विजय तो पुष्पा 2 का सीन हो रहा वायरल, लोग पूछ रहे ये है तृषा का बर्थडे गिफ्ट?
तलपति विजय की जीत पर पुष्पा 2 का सीन वायरल
Social Media
नई दिल्ली:

तमिलनाडु में चुनावी माहौल गर्म है और एक्टर तलपति विजय की जीत को लेकर जो रुझान सामने आ रहे हैं उससे फैन्स के बीच काफी जोश है. इसी जोश का नतीजा है कि सोशल मीडिया पर तरह-तरह के मीम्स और वीडियो देखने को मिल रहे हैं. इन्हीं में से एक है पुष्पा 2 का ये सीन जो इस वक्त वायरल हो रहा है. इस सीन में पुष्पा की पत्नी श्रीवल्ली का जन्मदिन होता है और वह पहले ही कह चुका होता है कि श्रीवल्ली के जन्मदिन पर सीएम उनके घर खाने पर आएंगे. संयोग ऐसा बैठता है कि जिस दिन पुष्पा का साथी नेता उनके घर आता है वह उसी दिन सीएम की कुर्सी पाता है.

विजय से क्या कनेक्शन?

पिछले काफी समय समय से विजय और तृषा कृष्णन की दोस्ती चर्चा में है. आज यानी 4 मई को तृषा का जन्मदिन है और विजय की जीत को लेकर सामने आ रहे रुझान देखते हुए फैन्स यही कनेक्शन निकाल रहे हैं कि विजय ने भी तृषा को बर्थडे गिफ्ट दे दिया है. पुष्पा 2 का ये वायरल सीन देख लोग तृषा और विजय को ही याद कर रहे हैं. एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, विजय, तृषा के बर्थडे पर सीएम बनेंगे इंटरनेट तो पागल हो जाएगा. कुछ लोग इस पर खुश होते तो कुछ दुखी होते नजर आए. खैर विजय के घर पर खुशी का माहौल है और ऐसा लग रहा है कि जश्न की तैयारी पहले से ही थी और सब जानते थे कि विजय की सियासी पारी चमकने वाली है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tvk, Tn Election, Tvk Party, Election Results Tamil Nadu, Dmk, Vijay Thalapathy, Actor Vijay, TVK, Tamil Nadu Assembly Election Results 2026, Tamil Nadu Assembly Election Results 2026 Live Updates, Vijay Party, Vijay Party Name, Tamil Nadu Election Vijay TVK Performance, Vijay Politics Entry, Trisha Krishnan, Pushpa 2, Allu Arjun, Pushpa 2 Connection With Vijay Thalapathy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com