Ae Watan Mere Watan Movie Review in Hindi: सारा अली खान और वो भी देशभक्ति की पीरियड फिल्म? फिर उषा मेहता जैसा कैरेक्टर? सुनकर कैसा लगा? बेशक थोड़ा चौंके होंगे. बिल्कुल जब मैंने 'ऐ वतन मेरे वतन' देखी तो मेरे भी एक्सप्रेशन कुछ ऐसे ही थे. एक शानदार ऐतिहासिक कैरेक्टर को एक फिल्म के जरिये इतने हल्के अंदाज में पेश करना वाकई हैरान करने वाला था. फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है और इसका डायरेक्शन कन्नन अय्यर का है. यही नहीं, ओटीटी पर बॉलीवुड की अधिकतर बेहद कमजोर फिल्में ही रिलीज होती हैं, मेरी इस सोच को 'ऐ वतन मेरे वतन' ने पुख्ता ही किया है. सारा अली खान के अलावा फिल्म में इमरान हाशमी, आनंद तिवारी, सचिन खेड़ेकर, अभय वर्मा और स्पर्श श्रीवास्तव लीड रोल में हैं.
'ऐ वतन मेरे वतन' की कहानी आजादी की ऐसी सेनानी के बारे में है जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. फिल्म की कहानी उषा मेहता की है. जिन्होंने आजादी की लड़ाई के दौरान कांग्रेस रेडियो चलाया था और वह इसे छिपकर चलाती थीं. इस रेडियो ने 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान काफी काम किया था. उषा मेहता को 1998 में पद्म विभूषण से नवाजा गया था और उनका निधन 11 अगस्त 2000 में हुआ था. बस इन्हीं उषा मेहता की कहानी को दिखाया गया है और सारा अली खान बनी हैं उषा मेहता. यही नहीं, राम मनोहर लोहिया का किरदार इमरान हाशमी ने निभाया है. अब आप इसी बात से अंदाजा लगा लीजिए कि इसके कास्टिंग डायरेक्टर का विजन कितना खतरनाक रहा होगा. फिल्म में उषा के परिवार, तत्कालीन राजनैतिक माहौल, भारतीयों का आजादी के लिए संघर्ष, अंग्रेजों के अत्याचार और उस समय के महान नेताओं को दिखाने की कोशिश की गई है. लेकिन डायरेक्शन का कच्चापन, खराब कास्टिंग, फिल्म का कहीं भी छू पाने में असफल रहना और फिर सबसे कमजोर कड़ी सारा अली खान. पूरी फिल्म को ही थकाऊ बनाकर रख देता है.
ऐ वतन मेरे वतन का ट्रेलर
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लगभग सवा दो घंटे की फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' किसी भी मौके पर ना तो एंटरटेन कर पाती है और ना ही इतिहास के एक महत्वपूर्ण पात्र और उसकी जिंदगी को ही सशक्त तरीके से दिखा पाती है. फिर जिस तरह की सारा अली खान ने एक्टिंग की है, वह तो कोढ़ में खाज का काम करती है. उषा मेहता के किरदार के लिए सारा का चयन पूरी तरह से किरदार के साथ नाइंसाफी थी.वैसे भी पिछले हफ्ते मर्डर मुबारक में हमने सारा अली खान की निराश कर देने वाली एक्टिंग देख ली थी. 'ऐ वतन मेरे वतन' में जिस तरह से कैरेक्टर तैयार किए गए हैं, वह कहीं भी आजादी के आंदोलन से जुड़ी फिल्म के पात्र कम, बल्कि एक कॉस्ट्यूम शो के मॉडल ज्यादा लगते हैं. इस तरह अमेजॉन प्राइम वीडियो की इस फिल्म ने साबित किया है कि ओटीटी पर अच्छी फिल्में डायरेक्ट रिलीज नहीं होती हैं.
रेटिंग: 1/5 स्टार
डायरेक्टर: कन्नन अय्यर
कलाकार: सारा अली खान, इमरान हाशमी, आनंद तिवारी, सचिन खेड़ेकर, अभय वर्मा और स्पर्श श्रीवास्तव
ओटीटी: अमेजॉन प्राइम वीडियो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं