अदिति राव हैदरी और उनके स्पेशल फ्रेंड सिद्धार्थ की कुछ नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. दोनों हाल में मुंबई एयरपोर्ट पर देखे गए थे और अब तस्वीरें देखकर पता चल रहा है कि ये राजस्थान में हैं. दरअसल संडे यानी कि 4 जून को एक्ट्रेस बीना काक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों में बीना के साथ अदिति और सिद्धार्थ भी नजर आ रहे हैं. बीना ने तीन तस्वीरें शेयर कीं. एक तस्वीर में वह अदिति के साथ, एक तस्वीर में अदिति और सिद्धार्थ के साथ और एक तस्वीर में अदिति के साथ सेल्फी लेती दिख रही हैं. इन तस्वीरों के साथ बीना ने लिखा, बहुत खुशी होती है जब बच्चे मिलने के लिए आते हैं.
बता दें कि अदिति और सिद्धार्थ को शुक्रवार (2 जून) को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था. उस वक्त तक इस बारे में कोई अपडेट नहीं थी कि वे कहां जा रहे हैं. उनका लगेज देखकर ऐसा लग रहा था जैसे कि वह किसी लंबी फॉरेन ट्रिप पर हैं लेकिन वे दोनों तो राजस्थान एक्सप्लोर करने के लिए निकले हैं. एयरपोर्ट पर जब पैपराजी ने अदिति से कहा कि क्या वो और सिद्धार्थ साथ पोज कर सकते हैं तो हंसते हुए अदिति ने कहा नॉट पॉसिबल. वैसे सिद्धार्थ ने चेहरा छिपाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. मास्क और गॉगल्स लगाए सिद्धार्थ को पहचानना मुश्किल था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
साथ नजर आ रहे हैं लेकिन फिर भी कर रहे हैं इंकार
सिद्धार्थ हाल में फिल्म टक्कर की प्रमोशन में बिजी थे. इस दौरान जब उनसे लव लाइफ को लेकर सवाल किया गए तो उन्होंने कहा, मैंने कभी इस बारे में नहीं सोचा. ना कभी सपने नें...ना कभी शीशे में चेहरा देखते हुए लेकिन अगर आपको इसकी चिंता है तो आप दोनों अकेले में इस बारे में बात कर सकते हैं. दूसरों को इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है और ना ही इसका टक्कर फिल्म से कोई लेना देना है.
पैपराजी ने सिद्धार्थ के साथ फोटो के लिए किया रिक्वेस्ट, अदिति ने कहा - "मुमकिन नहीं"
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं