विज्ञापन
This Article is From Sep 23, 2019

इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को खाने को मिली ऐसी चीज, खुशी में करने लगीं Belly Dance, देखें वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज (Ileana D'Cruz) ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो खाना खाने को लेकर बैली डांसिंग के जरिए अपनी एक्साइटमेंट जाहिर कर रही हैं.

Also Read in
इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को खाने को मिली ऐसी चीज, खुशी में करने लगीं Belly Dance, देखें वीडियो
Viral Video: इलियाना डिक्रूज (Ileana D'Cruz) ने बैली डांसिंग का वीडियो किया शेयर
  • इलियाना ने बैली डांसिंग का वीडियो किया शेयर
  • खाने को लेकर इलियाना ने किया बैली डांस
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज (Ileana D'Cruz) यूं तो अपनी दिलकश अदाओं से दर्शकों का दिल जीत लेती हैं. लेकिन हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस बैली डांसिंग (Belly Dance Video) करती नजर आ रही हैं. इलियाना ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. इस वीडियो में इलियाना डिक्रूज ने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना है. फैन्स इलियाना डिक्रूज के इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अपने मनपसंद खाने को लेकर अपनी खुशी जाहिर की.

Prem Chopra एक्टर बनने से पहले करते थे ये काम, बर्थडे पर जानिए उनकी जिंदगी से जुड़े किस्से

इलियाना डिक्रूज (Ileana D'Cruz) ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, 'मेरा मूड, जब मुझे कहा जाता है कि आज मैं कार्बोहाइट्रेडिट खा सकती हूं.' इलियाना के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और उनकी  डांसिंग स्किल्स की तारीफ भी कर रहे हैं. वहीं हाल ही में इलियाना डिक्रूज (Ileana D'Cruz) डिक्रूज ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने अपनी रात को नींद में चलने की बीमारी के बारे में बताया था. एक्ट्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'मैं अब इस बात को पूरी तरह से मान चुकी हूं कि मैं नींद में चलती हूं..शायद ऐसा ही है क्योंकि सुबह उठने पर जब रहस्यमयी ढंग से मेरे पैरों में सूजन या घाव देखने को मिलते हैं तो इसे समझने का और कोई तरीका नहीं बचता.'

अक्षय कुमार ने Howdy Modi में उमड़ी भीड़ को देख किया Tweet, बोले- हम महासागर हैं...

इलियाना डिक्रूज के इस ट्वीट पर लोगों ने खूब कमेंट किए थे. वहीं अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो अब जल्द ही इलियाना एक्टर जॉन (John Abraham) अब्राहम के साथ फिल्म 'पागलपंती (Pagalpanti)' में नजर आएंगी. अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी ये फिल्म 8 नवंबर को रिलीज होगी. 

देखें Video:

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ileana D'Cruz, Ileana D'Cruz Video, Ileana D'Cruz Video Viral, Ileana D'Cruz Belly Dancing, Viral Video, Belly Dancing Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com