विज्ञापन

ना कोई हीरोइन, ना ही एक भी गाना, 1 घंटे 44 मिनट की इस फिल्म का बजट था 5 करोड़ और की थी छह गुना कमाई, कहानी ऐसी मिस नहीं करेंगे एक भी सीन

बॉलीवुड में अक्सर बड़ी फिल्मों की सफलता का अंदाजा उनके बजट, स्टारकास्ट और शानदार प्रमोशन से लगाया जाता है. लेकिन हिंदी सिनेमा में कुछ ऐसी फिल्में भी बनी हैं, जिन्होंने बिना किसी बड़े तामझाम के दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई.

ना कोई हीरोइन, ना ही एक भी गाना, 1 घंटे 44 मिनट की इस फिल्म का बजट था 5 करोड़ और की थी छह गुना कमाई, कहानी ऐसी मिस नहीं करेंगे एक भी सीन
ना कोई हीरोइन, ना ही एक भी गाना, 1 घंटे 44 मिनट की इस फिल्म का बजट था 5 करोड़ और की थी छह गुना कमाई
NDTV

बॉलीवुड में अक्सर बड़ी फिल्मों की सफलता का अंदाजा उनके बजट, स्टारकास्ट और शानदार प्रमोशन से लगाया जाता है. लेकिन हिंदी सिनेमा में कुछ ऐसी फिल्में भी बनी हैं, जिन्होंने बिना किसी बड़े तामझाम के दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई. ऐसी ही एक फिल्म'अ वेडनसडे' है. साल 2008 में रिलीज हुई इस फिल्म में अनुपम खेर और नसीरुद्दीन शाह जैसे दिग्गज कलाकार नजर आए थे. खास बात यह है कि फिल्म में न कोई बड़ी रोमांटिक कहानी थी और न ही गानों का सहारा. इसके बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. करीब 5 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने लगभग 30 करोड़ रुपये का कारोबार किया था.

कम बजट में तैयार हुई थी फिल्म

'अ वेडनसडे' को साल 2008 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया था. उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से साबित कर दिया था कि अच्छी कहानी के लिए बड़े बजट की जरूरत नहीं होती. फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, अनुपम खेर, जिम्मी शेरगिल और दीपल शॉ जैसे कलाकार अहम भूमिका में थे. इतने शानदार कलाकारों के होने के बावजूद फिल्म का निर्माण सीमित बजट में किया गया था.

इस फिल्म की शूटिंग भी बहुत ज्यादा लोकेशन पर नहीं हुई थी. कहानी की जरूरत के हिसाब से कुछ चुनिंदा जगहों पर ही ज्यादातर सीन फिल्माए गए. यही वजह थी कि फिल्म को कम खर्च में तैयार किया जा सका. करीब 5 करोड़ रुपये की लागत वाली इस फिल्म ने लगभग 30 करोड़ रुपये की कमाई करके सबको चौंका दिया.

बुधवार के चार घंटे में सिमटी है पूरी कहानी

फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसकी कहानी है. जैसा कि नाम से जाहिर होता है, इसकी पूरी कहानी बुधवार के एक दिन के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें एक आम आदमी की कहानी दिखाई गई है, जो मुंबई पुलिस को फोन करके एक बड़ी परेशानी की तरफ ध्यान दिलाता है.

वह पुलिस को बम धमाकों की चेतावनी देता है और अपनी कुछ शर्तें भी रखता है. इसके बाद पुलिस और उस अनजान व्यक्ति के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू होता है. कहानी में लगातार ऐसे मोड़ आते हैं, जो दर्शकों की उत्सुकता बनाए रखते हैं. फिल्म यह भी दिखाती है कि आतंकवाद जैसी गंभीर समस्या का आम लोगों की जिंदगी पर कितना गहरा असर पड़ता है.

नसीरुद्दीन और अनुपम खेर की एक्टिंग ने बनाया खास

फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और अनुपम खेर की अदाकारी इसकी सबसे बड़ी ताकत रही. दोनों कलाकारों ने अपने किरदारों को बेहद सहज और प्रभावशाली तरीके से निभाया. एक तरफ नसीरुद्दीन शाह ने एक आम आदमी के किरदार में जान डाल दी, वहीं अनुपम खेर ने पुलिस कमिश्नर के रूप में शानदार अभिनय किया.

यह भी पढ़ें | Netflix पर अगस्त में देखें ये टॉप 5 शो, चालाक जादूगरनी की होगी वापसी तो पोतियों का बदला लेगी दादी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
A Wednesday, A Wednesday Budget, A Wednesday Earnings, A Wednesday Movie Budget And Collection, A Wednesday Box Office Collection
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com