विज्ञापन
This Article is From Dec 28, 2022

53 साल की उम्र में प्रेम की तलाश में हैं 'आशिकी' एक्ट्रेस अनु अग्रवाल, बताया कैसा चाहती हैं प्यार

फिल्म आशिकी से हिट होने वाली अभिनेत्री अनु अग्रवाल इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. अभिनेत्री लंबे वक्त से फिल्मी पर्दे से दूर हैं. लेकिन वह अपने बयानों और निजी जिंदगी को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं.

53 साल की उम्र में प्रेम की तलाश में हैं 'आशिकी' एक्ट्रेस अनु अग्रवाल, बताया कैसा चाहती हैं प्यार
53 साल की उम्र में प्यार की तलाश में 'आशिकी' एक्ट्रेस अनु अग्रवाल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म आशिकी से रातों-रात हिट होने वाली अभिनेत्री अनु अग्रवाल इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. अभिनेत्री लंबे वक्त से फिल्मी पर्दे से दूर हैं. लेकिन वह अपने बयानों और निजी जिंदगी को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं. अनु अग्रवाल की उम्र 53 साल है. इस उम्र में अब वह प्यार की तलाश कर रही हैं. अभिनेत्री ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ को इंटरव्यू दिया. इस इंटरव्यू में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर ढेर सारी बातें की.

अपनी लव लाइफ के बारे में बात करते हुए अनु अग्रवाल ने कहा है कि वह सच्चे प्यार की काफी वक्त से तलाश कर रही थीं. हालांकि अभिनेत्री प्यार को शारीरिक संबंध के तौर पर मानती हैं. अनु अग्रवाल का कहना है कि वह फिर से प्यार पाने के लिए तैयार हैं लेकिन उनका कहना है कि वह अब सिंगल स्टेटस से भी बहुत संतुष्ट हैं. अनु अग्रवाल ने कहा, मेरी आशिकी को क्या हो गया...मैं बहुत ही खुली इंसान हूं. मैं काफी खुले विचारों वाली हूं. प्यार की बात करें तो भविष्य में क्या होने वाला है यह कोई नहीं जानता. मुझे बच्चों से बहुत प्यार मिलता है. यह उनका ईमानदार और मासूम प्यार है.'

अभिनेत्री ने आगे कहा, 'मेरे प्यार की जरूरत एक अलग तरीके से पूरी होती है, यह शारीरिक संबंध बिल्कुल भी नहीं है...वो तो कभी खत्म हो गया...इसे प्यार नहीं कहते हैं. प्यार की अवधारणा को बदलने की जरूरत है. प्यार को छोटे से छोटे इशारों में महसूस किया जा सकता है. इसके बारे में बहुत ज्यादा मुखर या भव्य होने की जरूरत नहीं है. हमें पुनर्विचार करने की जरूरत है.' इसके अलावा अनु अग्रवाल ने और भी ढेर सारी बातें की हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anu Agarwal, Aashiqui Actress Anu Agarwal, Actress Anu Agarwal, Anu Agarwal Love Life, Anu Agarwal Boyfriend
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com