फिल्म 'आशिकी' से लाखों दिलों को जीतने वाली मशहूर अभिनेत्री अनु अग्रवाल अब फिल्मी पर्दे से दूर हैं. हालांकि वह टीवी के कुछ शोज में कभी-कभी मेहमान के तौर पर नजर आती रहती हैं. हाल ही में अनु अग्रवाल को टीवी के चर्चित रियलिटी शो इंडियन आइडल 13 के सेट पर बतौर मेहमान देखा गया है. वह फिल्म 'आशिकी' के हीरो राहुल रॉय के साथ शो में आई थीं. इंडियन आइडल 13 में उस दिन 'आशिकी' के गानों का स्पेशल एपिसोड था. लेकिन इस शो में पहुंचने के बाद अनु अग्रवाल को एक बुरे अनुभव का सामना करना पड़ा है.
उन्होंने खुलासा किया है कि टीवी पर इंडियन आइडल 13 को दिखाते वक्त उनके कई सारे सीन्स को काटा गया है. अनु अग्रवाल ने अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया डॉट कॉम से बात करते हुए कहा, 'मैं शो में राहुल रॉय के ठीक बगल में बैठी थी और उन्होंने मुझे काट कर फ्रेम से बाहर कर दिया. शुक्र है, मैं एक संन्यासी हूं. मुझमें बिल्कुल अहंकार नहीं है. यह मुझे दुखी करता है. मुझे दुनिया भर में प्रेरणादायक बातें दी गई हैं. मैं एक टेड टॉक स्पीकर हूं और अनु अग्रवाल फाउंडेशन (AAF) भी चलाती हूं और मुझे आत्म निर्भर भारत पुरस्कार भी मिला है. मैं शो में युवा प्रतिभाशाली गायकों से मिली और मैंने काफी कुछ बोला लेकिन टेलीकास्ट में एक शब्द भी नहीं दिखाया गया.'
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
दिग्गज अभिनेत्री ने आगे कहा, 'मैं बिल्कुल भी बचाव की रूम में नहीं आना चाहती... और मैं सोनी, एडिटर, या किसी को भी दोष देने में नहीं पड़ना चाहती. अनु अग्रवाल ने यह भी कहा कि जब वह इंडियन आइडल 13 के स्टेज गई थीं, तो सभी दर्शकों और कुमार सानू ने उनके लिए ताली बजाई, लेकिन टेलीकास्ट के वक्त वह शो से हटा दिया गया. उन्होंने कहा, 'मैं मंच पर चली गई और लोग ताली बजा रहे थे. यह पूरी तरह से आभार था और मैं भगवान के बारे में सोच रही थी. कुमार शानू ने ताली बजानी शुरू कर दी और हर कोई उठ गया और ताली बजा रहा था. यह सब हटा दिया गया है.' इसके अलावा अनु अग्रवाल ने और भी ढेर सारी बातें की.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं