विज्ञापन
This Article is From Jul 22, 2025

बॉलीवुड की पांच हीरोइनें लव स्टोरी ने जिनकी बना दी जिंदगी, रातों रात हो गईं फेमस, अब हैं पर्दे से गायब

बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेसेस आई हैं जो आते हीं छा गई थीं. इन एक्ट्रेसेस की पहली फिल्म लव स्टोरी थी और वो हिट साबित हुई थीं.

बॉलीवुड की पांच हीरोइनें लव स्टोरी ने जिनकी बना दी जिंदगी, रातों रात हो गईं फेमस, अब हैं पर्दे से गायब
बॉलीवुड की वो पांच हसीनाएं लव स्टोरी ने जिनकी बना दी जिंदगी
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में एक बार फिर लव स्टोरीज का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. सैयारा जब से रिलीज हुई है तब से लोग इसके फैन हो गए हैं. हर कोई बस इस फिल्म के बारे में ही बात कर रहा है. अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टार बन गए हैं. अनीत रातों रात फेमस हो गई हैं. उनकी फैन फॉलोइंग बहुत बढ़ गई है. ये पहली बार नहीं है जब लव स्टोरी से किसी एक्ट्रेस की किस्मत रातोंरात चमक गई है. इससे पहले भी कई एक्ट्रेसेस रही हैं जिन्होंने लोगों का दिल जीत लिया था. आइए आपको ऐसी ही बॉलीवुड की पांच एक्ट्रेसेस के बारे में बताते हैं जो लव स्टोरी पर बनी फिल्मों में आते ही छा गई थीं. हालांकि पहली फिल्म जितना फेम उन्हें दोबारा कभी नहीं मिला. 

अनु अग्रवाल
अनु अग्रवाल आशिकी से रातों रात स्टार बन गई थीं. इस फिल्म में उनके साथ राहुल रॉय लीड रोल में नजर आए थे. आशिकी से अनु की किस्मत बदल गई थी. उन्हें आशिकी जितना फेम किसी फिल्म से नहीं मिला. हालांकि उसके बाद वो कम ही फिल्मों में दिखीं. अब कभी कभी सोशल मीडिया पर उनकी झलक नजर आती है.

भाग्यश्री
भाग्यश्री ने बॉलीवुड में फिल्म मैंने प्यार किया से कदम रखा था. मैंने प्यार किया में भाग्यश्री के साथ सलमान खान नजर आए थे. दोनों की एक्टिंग के लोग फैन हो गए थे. अपनी पहली ही फिल्म से भाग्यश्री रातोंरात फेमस हो गई थीं. भाग्य श्री अब सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. 

विजयता पंडित
विजयता ने कुमार गौरव के साथ लव स्टोरी में काम किया था. इस फिल्म से दोनों ही बहुत बड़े स्टार बन गए थे. इस फिल्म ने विजयता को एक अलग मुकाम पर लाकर खड़ा कर दिया था. हर कोई उनका फैन बन गया था.

भूमिका चावला
सलमान खान और भूमिका चावला की तेरे नाम को कोई नहीं भूल सकता है. इस फिल्म में सलमान ने लोगों को बहुत रुलाया है. लीड रोल में भूमिका चावला नजर आईं थीं जिनके प्यार में सलमान खान दीवाने हो गए थे. भूमिका की ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी. भूमिका साउथ की फिल्म इंडस्ट्री में भी एक्टिव हैं.

सोनल चौहान
इमरान हाशमी की जन्नत फिल्म शायद ही होगी जो किसी ने नहीं देखी होगी. इस फिल्म में इमरान के साथ सोनल चौहान लीड रोल में नजर आईं थीं. अपनी पहली ही फिल्म से सोनल ने लोगों के बीच अपनी फैन फॉलोइंग खूब बढ़ा दी थी. हर कोई उनका दीवाना हो गया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saiyaara, Movie Saiyaara, Ahaan Pandey, Aneet Padda, Anu Agarwal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com