Aaradhya Bachchan Touches Feet of Celebs in Viral Video: ऐश्वर्या राय बच्चन हाल ही में साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स में बेटी अराध्या बच्चन के साथ पहुंची थी. इसमें उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स) का अवॉर्ड मिला था. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह अवॉर्ड लेने के बाद अपनी स्पीच में बेटी का जिक्र करती हुई नजर आ रही हैं. जबकि स्टेज से निकलने के बाद अराध्या बच्चन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें पैर छूता देख फैंस उनके संस्कारों की तारीफ करते हुए दिख रहे हैं.
ऐश्वर्या राय के वायरल वीडियो में वह कहती हैं, और शुक्रिया अराध्या मेरे साथ यहां होने के लिए. लव यू. आपका यहां होना मेरे लिए बहुत स्पेशल है. शुक्रिया Siima. इस वीडियो के अलावा सामने आए वीडियो में अराध्या बच्चन मां से स्टेज से उतरने के बाद उन्हें गले लगाते हुए नजर आती हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Heartwarming moment!#AishwaryaRaiBachchan introduces her daughter #Aaradhya to legendary actor @NimmaShivanna, who seeks heartfelt blessings as she falls at his feet. A beautiful display of respect and tradition! pic.twitter.com/7dZ4bCpila
— A Sharadhaa (@sharadasrinidhi) September 18, 2024
इसके बाद जब एक्ट्रेस से मिलने और उन्हें बधाई देने सेलेब्स आते हैं तो अराध्या उनके पैर छूती हुई नजर आती हैं. इस वीडियो को देखने के बाद फैंस उनके संस्कारों की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ऐश्वर्या राय की बेटी के संस्कारों की तारीफ करनी चाहिए क्योंकि ऐसे टीनएजर्स अब नहीं है. दूसरे यूजर ने लिखा, उनके कल्चर को देखकर खुश हूं.
बता दें, ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों अपनी तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं. कहा जा रहा है कि वह अभिषेक बच्चन से अलग हो गई हैं. लेकिन दोनों स्टार्स ने इस पर अपनी चुप्पी नही तोड़ी है. जबकि टाइम्स ऑफ इंडिया की छापी गई रिपोर्ट, जिसमें बॉलीवुड यूके मीडिया को दिए गए इंटरव्यू में अपनी शादी की अंगूठी दिखाते हुए अभिषेक बच्चन ने कहा, हम अभी भी शादीशुदा हैं. आगे उन्होंने कहा, मुझे उस बारे में कुछ कहना नहीं है. दुख की बात है कि आप सभी ने इस पूरी बात को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया है. मैं समझता हूं कि आपने ऐसा क्यों किया है. आपको कुछ स्टोरीज देनी पड़ती हैं. कोई बात नहीं, हम सेलिब्रिटी हैं, हमें इसे स्वीकार करना होगा."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं