विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2022

एक्स वाइफ किरण राव और बेटे आजाद के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए आमिर खान, फैंस बोले- ये क्या हो रहा है भाई

हाल में आमिर खान और उनकी एक्स वाइफ किरण राव को उनके छोटे बेटे आजाद के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

एक्स वाइफ किरण राव और बेटे आजाद के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए आमिर खान, फैंस बोले- ये क्या हो रहा है भाई
आमिर और किरण राव का वीडियो हो रहा वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान आज कल फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं. तलाक के बाद कभी गर्लफ्रेंड के साथ स्पॉट होने पर तो कभी एक्स वाइफ के साथ छुट्टियां मनाने को लेकर आमिर सुर्खियां बटोर रहे हैं. हाल में आमिर खान और उनकी एक्स वाइफ किरण राव को उनके छोटे बेटे आजाद के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इंस्टाग्राम पर शेयर हुए वीडियो में आमिर खान एक्स वाइफ किरण राव और बेटे आजाद के साथ एयरपोर्ट से निकलते दिख रहे हैं. वीडियो में किरण और आजाद वाइट टीशर्ट में नजर आ रहे हैं तो वहीं आमिर ने ब्लैक कलर के टीशर्ट में काफी कूल दिख रहे हैं. आमिर और किरण दोनों के ही बाल ग्रे नजर आ रहे हैं. दरअसल, आमिर और किरण बेटे आजाद के साथ वेकेशन के लिए गए थे और दोनों अब वहां से लौट आए हैं. आमिर और किरण के इस वीडियो को देख सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट करते नजर आ रहे हैं.

सोशल मीडिया पर आए ऐसे कमेंट्स

आमिर और किरण के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, पहले डिवॉर्स फिर घूमना. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ये क्या हो रहा है भाई. एक अन्य यूजर ने लिखा, डिवॉर्स लिया भी है या नहीं. बता दें कि आमिर खान और किरण राव का तलाक हो चुका है. वहीं आमिर का नाम अब दंगल फेम फातिमा सना शेख से जुड़ रहा है. वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर को आखिरी बार फिल्म लाल सिंह चड्ढा में करीना कपूर के साथ देखा गया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aamir Khan, Kiran Rao, Aamir Khan Ex Wife, Aamir Khan Son, Azad Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com