2000 के दौर में एकता कपूर फैंस के लिए वो टीवी शोज लेकर आई थीं, जिनको आज भी लोग याद करते हैं. चाहे हम बात 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' कि करें या तो 'कहानी घर घर..' की करें, एकता कपूर के सीरियल ने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई. ऐसा ही साल 2005 में आया सीरियल काव्यांजलि (Kkavyanjali) था. जिसने टीवी इंडस्ट्री को एक नया नाम दिया. एकता कपूर का नाम उन फिल्म मेकर्स की लिस्ट में शामिल है, जिन्होंने पारिवारिक और रोमांटिक शोज बनाकर हर दर्शक को इंप्रेस किया था. इस शो में अनीता हसनंदानी और एजाज खान नजर आए थे. लेकिन वैंप के रोल में 80 के दशक की जानी मानी अदाकारा अमृता सिंह नजर आई थीं, जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि वह सैफ अली खान की एक्स वाइफ भी हैं. यह भी एक रोमांटिक शो था, अगर शों की बात करें तो यह दो प्रेमियों के बारे में था, जो कभी नहीं मिल पाते. शो का टाइटल सॉन्ग उस वक्त इतना हिट हुआ था कि गाना हर किसी के जुबान पर होता था. हर कोई फैन अपना समय निकालकर इस सीरियल को देता था.
अमृता सिंह का पॉपुलर टीवी सीरियल
एक्ट्रेस अनीता ने इस शो में अंजलि का किरदार निभाया था. यह सीरियल उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. इस शो में वह एक मध्यमवर्गीय लड़की के किरदार में नजर आई थीं, जिसकी शादी एक बड़े बिजनेस घराने में हो जाती है. एक्टर एजाज खान ने काव्य का किरदार निभाया था. यह सीरियल एजाज खान के लिए भी टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ. पहले एजाज खान की जगह काव्य का किरदार के लिए रक्षक साहनी को कास्ट किया गया था. लेकिन बहुत ही कम समय में शो में रक्षक की जगह एजाज खान की एंट्री हुई. एजाज खान और अनीता की लव केमिस्ट्री को दर्शकों का बहुत प्यार मिला. बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस अमृता सिंह भी शो में नजर आई. उन्होंने नित्या नंदा का किरदार निभाया था. शो में अमृता नेगेटिव किरदार में नजर आई थीं. अमृता के फैंस उनको नेगेटिव किरदार निभाते हुए हैरान भी हुए थे. क्योंकि इससे पहले अमृता को पॉजिटिव किरदार निभाते हुए देखा गया है.
यह भी पढ़ें | 5200 एपिसोड वाला वो सीरियल, 4 पीढ़ियों ने 17 साल चलाया शो, दशहरा-दीवाली खूब किया जाता है सेलिब्रेट
काव्यांजलि की टीआरपी
यह सीरियल साल 2005 का सबसे बड़ा शो था. अगस्त 2025 के मध्य तक यह भारत का नंबर वन शो बन गया था. टीआरपी में सबसे बड़ा मोड तब आया जब मुख्य किरदार काव्य यानी एजाज खान की मौत दिखा दी गई थी. टीआरपी गिरने के बाद निर्माता ने मोहम्मद इकबाल खान की शौर्य के रूप में एंट्री कराई और बाद में एजाज खान की वापसी सोहम काव्य के हमशक्ल के रूप में करवा कर शो को फिर से हाईएस्ट टीआरपी पर पहुंचाया था. साल 2005 में शो को इंडियन टैली अवार्ड में बेस्ट ड्रामा सीरीज का पुरस्कार भी मिला था. अपने 345 एपिसोड पूरा करने के बाद यह धारावाहिक 28 अगस्त 2006 को बंद कर दिया गया. जब शो का टेलीकास्ट बंद हुआ, उस समय शो के चाहने वाले मायूस हो गए थे. आज भी दर्शक इस सीरियल को यूट्यूब पर देखते हैं और अपनी पुरानी यादें भी ताजा करते हैं.
एक्टर्स फिल्मों में आए नजर
यह शो करने के बाद दोनों लीड एक्टर्स काफी फिल्मों में नजर आये. अगर अनीता की बात करें तो वह फिल्म कोई आप सा, रागिनी एमएमएस 2 जैसी कई बड़ी फिल्मों में नजर आई थीं. वहीं एजाज खान भी फरदीन खान के साथ आई फिल्म जस्ट मैरिड में कैमियो किरदार करते हुए नजर आए. एजाज खान वो एक्टर हैं, जिन्होंने कंगना, स्वरा भास्कर के साथ तनु वेड्स मनु में भी अपनी मौजूदगी से हर किसी को चौंका दिया था.
यह भी पढ़ें- यह भी पढ़ें | 39 साल बाद नए युग की लड़ाई लड़ेंगे रामायण के राम और सीता, जेल में अरुण गोविल, पति के लिए लड़ती दीपिका चिखलिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं