बिग बॉस 20 का लेटेस्ट वीकेंड का वार धमाकेदार रहा. जहां काजी तौकीर को सलमान खान ने उनके डबल मिनिंग जोक्स और बिहेवियर पर खरी खोटी सुनाई तो वहीं कनिका मान को आइना दिखाया. इसके साथ ही बिग बॉस 20 का वीकेंड का वार उस मोड़ पर खत्म हुआ जब घरवालों को गुल्लू और स्काउट ओपी की बातचीत दिखाई गई, जो उन्होंने लव गिल के बारे में की थी. लेकिन इस बीच शो से जुड़ी एक शॉकिंग इविक्शन की डिटेल सामने आई है. वहीं फिनाले से 3 हफ्ते पहले माही विज नहीं उस कंटेस्टेंट का पत्ता कट गया है, जिसकी चर्चा कई हफ्तों से हो रही है. यह चौंकाने वाला इविक्शन दर्शकों के लिए भी किसी शॉक से कम नहीं है.
बिग बॉस 20 से बाहर हुईं लव गिल?
बिग बॉस 20 के लेटेस्ट अपडेट देने वाले एक्स पेज बिग बॉस तक ने जानकारी दी है कि इस हफ्ते घर से बेघर होने वाली कंटेस्टेंट कोई और नहीं लव गिल हैं, जिनकी वीकेंड पर वार पर चर्चा हुई. हालांकि ट्वीट में साफ किया गया है कि वह घर से बाहर हुई हैं या सीक्रेट रूम गई हैं. इसकी जानकारी नहीं है. इस पोस्ट को देखते ही लोगों ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया है. एक यूजर ने लिखा, अब 15 दिन में कौनसा सीक्रेट रूम भाई. यह मेकर्स की बहुत ही घटिया मूव है. दूसरे यूजर ने लिखा, भगाओ इस वाहियात लड़की को. मैंने बिग बॉस 20 को कुछ हफ्ते से देखना छोड़ दिया है इस लड़की की वजह से.
🚨 BREAKING! Most Shocking Eviction - Love Gill has been EVICTED from Bigg Boss 20 house. Secret Room? No Confirmation on that.
— BBTak (@BiggBoss_Tak) November 28, 2026
ये भी पढ़ें- लता मंगेशकर का 57 साल पुराना गाना, मां का दुलार दिखातीं शर्मिला टैगोर, बच्चे के लिए गाती हैं हर मां
इस हफ्ते के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट
Tomorrow Promo: Salman Khan in ANGRY MODE and BASHED Scout Op and said he destroyed Love reputation. Also says if not reacted this way then Laanat hai mujhpe. @HotstarReality https://t.co/VNEkJMDQpc
— BBTak (@BiggBoss_Tak) November 28, 2026
बिग बॉस 20 में इस हफ्ते नॉमिनेशन जोन में माही विज, लव गिल, आम्रपाली दुबे, कनिका मान, गुल्लू और स्काउटओपी शामिल थे, जिसके बाद कहा जा रहा था कि माही विज को कम वोट्स मिले हैं, जिसके बाद उनके शो से बाहर होने के चांस ज्यादा हैं. लेकिन अब लव गिल के इविक्ट होने से कहानी में नया ट्विस्ट आ गया है.
लव गिल के बारे में
पंजाबी एक्ट्रेस लव गिल सीजन की शुरुआत में ‘फैंस का फैसला' वोटिंग के जरिए घर में एंट्री पाई थीं. घर में उन्होंने कई बार ड्रामा और रोमांटिक एंगल (खासकर गुल्लू के साथ) से सुर्खियां बटोरीं. कई कंटेस्टेंट्स और दर्शकों ने उनके गेमप्ले को लेकर सवाल उठाए. जबकि स्काउट ओपी के साथ उनके रिश्ते की पूरे सीजन में चर्चा रही.
ये भी पढ़ें- इश्क को सलाम करता गाना, 12 एक्टर्स, 5 सिंगर्स ने गाया, शादी या पार्टी का है रोमांटिक एंथम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं