विज्ञापन

31 साल पुराना वो गाना जिसने पॉपुलर कर दिया था टपोरी लुक, उदित नारायण की आवाज बनी मस्तमौला युवाओं की फेवरिट

31 साल पहले रिलीज हुई रंगीला में आमिर खान का ‘मुन्ना’ किरदार युवाओं के बीच सनसनी बन गया था. टपोरी लुक, मुंबईया अंदाज और ‘यारों सुन लो जरा’ जैसे सुपरहिट गाने ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाकर बॉलीवुड में नया ट्रेंड शुरू किया.

31 साल पुराना वो गाना जिसने पॉपुलर कर दिया था टपोरी लुक, उदित नारायण की आवाज बनी मस्तमौला युवाओं की फेवरिट
31 साल पुराना वो गाना जिसने पॉपुलर कर दिया था टपोरी लुक
NDTV

फिल्मों में आमिर खान अपने किरदार को हमेशा से रियल रखने की कोशिश करते हैं. इसके लिए वह अपने साथ कई तरह के प्रयोग भी करते रहते हैं. आमिर खान के कुछ किरदार ऐसे रहे हैं, जिसको फैंस कभी भूल नहीं पाए हैं. ऐसा ही एक किरदार उन्होंने 31 साल पहले किया था. 31 साल पहले 8 सितंबर 1995 को रिलीज हुई राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘रंगीला' ने न सिर्फ बॉलीवुड का रंग बदल दिया था, बल्कि आमिर खान के मुन्ना किरदार के जरिए ‘टपोरी लुक' को पूरे देश में पॉपुलर बना दिया. 

मुन्ना की स्ट्रीट-स्मार्ट अदाएं

उदित नारायण की मस्तमौला आवाज में गाया गया गाना ‘यारों सुन लो जरा' युवाओं की जुबान पर चढ़ गया. ए.आर. रहमान का यह पहला ओरिजिनल हिंदी साउंडट्रैक था. फिल्म में आमिर खान, उर्मिला मातोंडकर और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिका में थे. मुन्ना की स्ट्रीट-स्मार्ट अदाएं, खुली शर्ट, नेट वाली बनियान और मुंबईया अंदाज ने युवाओं को दीवाना बना दिया. उदित नारायण की फ्री-फ्लोइंग आवाज ने गाने को मस्ती भरा जीवन का मंत्र बना दिया.

टपोरी लुक और आमिर की तैयारी

आमिर खान ने मुन्ना के किरदार के लिए असली टपोरियों के साथ मुंबई की झुग्गियों में समय बिताया. उन्होंने रियल लाइफ कपड़े इस्तेमाल किए. सड़क पर चलते लोगों से जींस और शर्ट खरीद ली. हफ्तों तक नहाने से भी परहेज किया ताकि लुक रफ लगे. सिर्फ पीली शर्ट सिलवाई गई थी. यह लुक इतना हिट हुआ कि युवाओं ने इसे अपनाया.

गाने के फैक्ट्स और कास्ट

‘यारों सुन लो जरा' में उदित नारायण के साथ के.एस. चित्रा की आवाज है. लिरिक्स मेहबूब ने लिखे. गाने के बोल ‘जीना हो तो अप्पन के जैसे ही जीना' युवाओं के लिए लाइफस्टाइल बन गए. फिल्म में उर्मिला का ग्लैमरस लुक और जैकी का स्टार अंदाज भी यादगार रहा. साउंडट्रैक ने फिल्म को और ऊंचाई दी.

ये Video भी देखें: वो फिल्म जिसने गायक, गीतकार, संगीतकार और एक्टर्स को बना दिया सुपरस्टार

बॉक्स ऑफिस और ट्रिविया

4.5 करोड़ बजट पर बनी फिल्म ने भारत में करीब 20.22 करोड़ नेट और वर्ल्डवाइड 33.4 करोड़ कमाए. यह 1995 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी और ब्लॉकबस्टर घोषित हुई. मनीष मल्होत्रा का डिजाइनर करियर भी यहीं से उभरा. आमिर के इस रोल ने उनके करियर को नया मोड़ दिया.

ये भी पढ़ें: शादियों में डांस कर रहा है 90s का ये सुपरस्टार, कभी कॉलेज के लड़के-लड़कियों का होता था फेवरेट,अब लोगों से मांग रहा काम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aamir Khan, Rangeela, Rangeela 1995, Rangeela Box Office Collection, Rangeela Girl Urmila Matondkar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com