1990 में आई फिल्म 'आशिकी' ने एक्टर राहुल रॉय को घर-घर में पहचान दिलाई. उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई. 'आशिकी' के बाद राहुल रॉय को कई फिल्मों के ऑफर आए. लेकिन पहली फिल्म के बाद उन्हें वह सफलता नहीं मिल सकी, जिसकी राहुल ने उम्मीद की थी. एक समय ऐसा भी आया कि एक्टर को घर चलाने के लिए शादियों में डांस करना पड़ा. यह बात खुद राहुल रॉय ने कही है. राहुल रॉय ने हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया से बात की.
ब्रेन स्ट्रोक से बदली जिंदगी
इस इंटरव्यू में उन्होंने अपनी फिल्मी करियर के साथ-साथ आर्थिक तंग पर भी रिएक्शन किया. 2020 में ब्रेन स्ट्रोक होने के बाद उनकी जिंदगी काफी बदल गई. उन्होंने बताया कि काम कम मिलने की वजह से उन्हें शादियों में डांस करके पैसे कमाने पड़ रहे हैं. राहुल रॉय ने कहा कि स्ट्रोक के बाद पिछले पांच साल लगभग ब्रेक की तरह गुजरे. इस दौरान उन्हें कोई खास काम नहीं मिला.
अब धीरे-धीरे काम मिल रहा है और वे कैमरे के सामने वापस आकर खुश हैं. राहुल रॉय ने बताया कि खर्च चलाने के लिए कभी-कभी शादियों में डांस करके 2 लाख से 4 लाख रुपये कमा लेते हैं. जो लोग उन्हें ट्रोल करते हैं, वे नहीं जानते कि यह भी मेहनत का काम है. उन्हें भी अपनी रोजी-रोटी कमानी पड़ती है.
सारी सपंत्ति की पत्नी का नाम
राहुल रॉय ने यह भी बताया कि तलाक के दौरान उन्होंने अपनी संपत्ति पत्नी के नाम कर दी थी. अब 60 साल की उम्र में वे फिर से अपना करियर बनाने की कोशिश कर रहे हैं. एक पुराना कानूनी मामला भी चल रहा है, जिसमें करीब 30 लाख रुपये शामिल हैं. वे और उनके भाई इसे सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं.
राहुल रॉय ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने उनका साथ दिया. सलमान खान ने स्ट्रोक के बाद मेडिकल खर्चों में मदद की. करिश्मा कपूर, रवीना टंडन, फराह खान, अर्चना पुरान सिंह और पूजा भट्ट जैसे कलाकारों ने भी सपोर्ट किया. वे अपनी 'आशिकी' की सह-कलाकारों अनु अग्रवाल, दीपक तिजोरी और अवतार गिल के साथ भी संपर्क में हैं.
लोगों से मांग रहे मदद
स्ट्रोक के बाद उन्होंने अपनी जिंदगी में कई बदलाव किए. पहले वे धूम्रपान करते थे और नॉन-वेज खाते थे, लेकिन अब वे वीगन हो गए हैं. रोजाना सुबह नाश्ते के बाद 8 दवाएं लेते हैं. उनकी हालत अब पहले से बेहतर है.राहुल रॉय ने जोर दिया कि वे ईमानदारी और सादगी से काम कर रहे हैं. कानूनी खर्च चुकाने के लिए उन्हें ऐसे काम करने पड़ रहे हैं. वे चाहते हैं कि लोग उनका मजाक न उड़ाएं बल्कि सही काम दिलाने में मदद करें. 37 साल के फिल्मी सफर के बाद वे अब और बेहतर काम करने की उम्मीद रख रहे हैं.
ये Video भी देखें: वो फिल्म जिसने गायक, गीतकार, संगीतकार और एक्टर्स को बना दिया सुपरस्टार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं