साल 2008 की फिल्म 'रेस' उस वक्त की सक्सेसफुल फिल्मों में से एक रही. इसे इतना पसंद किया गया कि इसके बाद रेस-2 और रेस-3 तक आई. इस सक्सेसफुल फ्रेंचाइजी में एक और नगीना जुड़ने को तैयर है. रेस-4 को लेकर सुगबुगाहट लंबे समय से थी लेकिन अब साफ हो गया है कि चौथी फिल्म पाइपलाइन में है. पहली रेस में सैफ अली खान और अक्षय खन्ना लीड रोल में थे. धीरे धीरे और कलाकार जुड़े और अब एक बार फिर कुछ नए नाम चर्चा में हैं. इस बार ऐसा कहा जा रहा था कि आमिर खान फिल्म में टाइगर श्रॉफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म में लीड रोल निभाएंगे. हालांकि टिप्स ने ऑफीशियल तौर पर इस अफवाह से पर्दा उठा दिया है.
'रेस 4' की कास्ट अभी तय नहीं
इंस्टाग्राम पर जारी एक बयान में प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने बताया कि कास्ट अभी तय नहीं हुई है. उन्होंने कहा, "हम साफ करना चाहते हैं कि 'रेस 4' की कास्ट अभी तय नहीं हुई है. हम मीडिया और सोशल मीडिया पेजों से अनुरोध करते हैं कि वे अटकलें लगाने और कास्ट के बारे में किसी भी झूठी खबर को फैलाने या उस पर रिएक्शन देने से बचें. एक बार कास्ट तय हो जाने के बाद, हम अपनी तरफ से ऑफीशियली अनाउंस करेंगे."
रेस 4 की कास्ट को लेकर टिप्स की तरफ से पोस्ट आई तो सोशल मीडिया पर रेस के फैन्स एक्टिव हो गए. एक ने लिखा, रेस = सैफ अली खान...माइक ड्रॉप. एक ने लिखा, अगर सैफ नहीं है तो बनाने की जहमत मत उठाओ. एक ने लिखा, सैफ और फरदीन खान जैसा पॉलिश्ड, अर्बन और रॉयल चार्म किसी और में नहीं. दोनों ही स्टाइलिश हैं और एफर्टलेसली सोफिस्टिकेटेड है. एक ने लिखा, रेस 4 के लिए सिर्फ सैफ अली खान ही बेस्ट हैं. उन्हें फिल्म में वापस लाओ.
पिंकविला की एक पिछली रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि आमिर खान पॉपुलर 'रेस' फ्रैंचाइजी के रीबूट के लिए प्रोड्यूसर रमेश तौरानी के साथ बातचीत कर रहे हैं. आमिर के अलावा, सिद्धार्थ मल्होत्रा और टाइगर श्रॉफ ने भी स्क्रिप्ट सुनी है और उन्हें यह पसंद आई है. एक सोर्स ने बताया, "आमिर को स्क्रिप्ट पसंद आई है और वह राइटिंग प्रोसेस में बहुत शामिल हैं. वह सोर्स को और डेवलव करने के लिए लेखकों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. उन्हें लगता है कि रीबूट 'रेस' फ्रैंचाइजी में एक बिल्कुल नया फ्लेवर ला सकता है." हालांकि ऐसा लगता है कि आमिर खान शायद इस फिल्म का हिस्सा न हों.
अक्षय खन्ना 'रेस 4' में अपने किरदार को फिर से निभाएंगे?
इस साल जनवरी में ऐसी खबरें थीं कि अक्षय खन्ना (जिनका किरदार 'रेस 1' में मर गया था) 'रेस 4' के लिए वापसी कर रहे हैं. हालांकि प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने HT से कनफर्म किया था, "नहीं, हमने अक्षय से कॉन्टैक्ट नहीं किया है. कोई गुंजाइश ही नहीं थी. उन्हें लेने के बारे में कोई विचार नहीं है. पहली फिल्म में उनके किरदार का एक्सीडेंट हो जाता है. उनका ट्रैक वहीं खत्म हो गया था, और वह वहीं रहेगा."
यह भी पढ़ें: स्वरा भास्कर ने ट्रोल करने वालों को दिया जवाब, कहा- मैंने रानी को कायर नहीं कहा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं