विज्ञापन

'बाबा नीम करोली' पर बन चुकी है ये फिल्म, हुई फ्लॉप, एक्टर ने कहा- 'ड्रामा नहीं था'

उस फिल्म में ड्रामा और कुछ दूसरी चीज नहीं थीं. इसलिए वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखाई पाई. लेकिन फिल्म हनुमान अंश में दर्शकों को ड्रामा के अलावा उनके जीवन पर आधारित काफी चीज देखने के लिए मिली हैं.

'बाबा नीम करोली' पर बन चुकी है ये फिल्म, हुई फ्लॉप, एक्टर ने कहा- 'ड्रामा नहीं था'
Hanuman Ansh

इन दिनों फिल्म हनुमान अंश का जलवा चारों तरफ चल रहा है. आम लोगों के अलावा राजनेता और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में जा रहे हैं और फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं. फिल्म में नीम करोली बाबा के जीवन पर वह सारी चीज दिखाई गई है जो शायद ही पहले किसी को पता हो. हालांकि शुरुआत में फिल्म ने काफी कम कलेक्शन किया था. लेकिन जब लोगों ने फिल्म सिनेमाघरों में देखी तो फिल्म का प्रचार इतना ज्यादा हो गया कि इस फिल्म ने 100 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर लिया. वहीं इस फिल्म ने यश की टॉक्सिक जैसी फिल्म को पीछे कर दिया. बीते दिन फिल्म मिर्जापुर भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. लेकिन यह हनुमान अंश का कुछ नहीं बिगाड़ पाई. बाबा नीम करोली पर आधारित फिल्म श्री बाबा नीम करोली महाराज भी इस मई में रिलीज हुई थी. लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई. इस फिल्म में राजेश शर्मा अहम किरदार निभाया था. राजेश ने एनडीटीवी से बात करते हुए फिल्म की असफलता पर दुख व्यक्त किया.

ड्रामा नहीं था

एक्टर राजेश शर्मा ने कहा कि नीम करोली बाबा पर पहले भी एक फिल्म बन चुकी है जिसका नाम श्री बाबा नीम करोली महाराज था. जो कि इसी साल मई में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में मैंने भी एक अहम किरदार निभाया था. मैं फिल्म हनुमान अंश की सक्सेस से काफी खुश हूं. लेकिन जिस फिल्म में मैंने काम किया था, वह एक तरीके से डॉक्यूमेंट्री जैसी थी. उस फिल्म में ड्रामा और कुछ दूसरी चीज नहीं थीं. इसलिए वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखाई पाई. लेकिन फिल्म हनुमान अंश में दर्शकों को ड्रामा के अलावा उनके जीवन पर आधारित काफी चीज देखने के लिए मिली हैं. इसीलिए फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन कर रही है. लेकिन हमने जो नीम करोली बाबा पर फिल्म बनाई थी. उसमें सिर्फ उनके जीवन के बारे में जैसे कहां पैदा हुए, उन्होंने जीवन में क्या-क्या किया, ये सभी चीज दिखाई दी थीं. लेकिन उसमें ड्रामा बिल्कुल भी नहीं था. शायद इसलिए हमारी फिल्म नहीं चल पाई. वैसे तो बॉलीवुड में और काफी फिल्में बनी हैं, जिनका बजट काफी कम था. जिसका अच्छा उदाहरण नदिया के पार है. लेकिन जब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया था.

ऐसा रहा फिल्म का कलेक्शन

फिल्म श्री बाबा नीम करोली महाराज 29 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने लगभग 72 लाख रुपए का कलेक्शन किया था और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. इस फिल्म को शरद सिंह ठाकुर ने डायरेक्ट किया था और इस फिल्म में बाबा नीम करोली का किरदार सुबोध भावे ने निभाया. जब इस फिल्म का फर्स्ट पोस्टर दर्शकों के सामने आया, तब यह उम्मीद जताई जा रही थी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करेगी लेकिन ऐसा नहीं हो सका. वहीं इस फिल्म में राजेश शर्मा के अलावा ही हितेन तेजवानी भी अहम किरदार में नजर आए थे. हितेन तेजवानी टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरा हैं.

'हनुमान अंश' का कलेक्शन

अगर हनुमान अंश के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने शुरुआत में काफी कम कलेक्शन से अपनी शुरुआत की थी. रिपोर्ट के अनुसार फिल्म दो करोड़ के बजट में बनाई गई है और इस फिल्म ने अभी तक 144 करोड़ रुपये के आसपास का कलेक्शन कर लिया है. इस फिल्म का माउथ पब्लिसिटी के कारण कलेक्शन दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है. बॉलीवुड सेलिब्रिटी जैसे वरुण धवन, अदा शर्मा जैसे तमाम एक्टर्स फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इस फिल्म की कास्ट को भी दर्शक काफी पसंद करना है. फिल्म की कास्ट और डायरेक्टर इन दिनों भारत के कई शहरों में जाकर फिल्म का प्रचार प्रसार कर रहे हैं और नीम करोली बाबा का उद्देश्य जन-जन तक पहुंचा रहे हैं. अब आने वाले समय में पता चलेगा कि इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कहां तक पहुंचता है. उसके लिए आपको थोड़ा सा इंतजार करना होगा.

ये भी पढ़ें- हनुमान अंश के मुरीद हुई अदा शर्मा, परिवार के साथ देखी मूवी, बताया- सच्ची और शानदार फिल्म

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood News, Entertainment, Hanuman Ansh, Rajesh Sharma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com