विज्ञापन

अपनी पॉपुलर वेब सीरीज के पांचवें सीजन के लिए हुमा कुरैशी ने मुंडवा लिया सिर, इन्हें देख आंखों में उतर आएगा खौफ

महारानी 5 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इस सीरीज में हुमा कुरैशी का एक अलग हटके लुक देखने को मिलेगा. एक्ट्रेस ने बताया कि इसे ट्राय करने से पहले वह बहुत घबराई हुई थीं.

अपनी पॉपुलर वेब सीरीज के पांचवें सीजन के लिए हुमा कुरैशी ने मुंडवा लिया सिर, इन्हें देख आंखों में उतर आएगा खौफ
महारानी के लिए हुमा कुरैशी ने मुंडवाया सिर
Social Media
नई दिल्ली:

सोनी लिव की 'महारानी' अपने पांचवें सीजन के साथ वापसी कर रही है. इसमें रानी भारती के राजनीतिक सफर का एक नया और दिलचस्प फेज शुरू होने वाला है. हुमा कुरैशी ने एक चौंकाने वाला लुक लिया. ये इस पॉपुलर किरदार के एक नए और दमदार लुक में पेश करता है. इस बोल्ड मूव बदलाव के साथ, आने वाला सीजन रानी के सफर को एक ऐसे अनछुए मोड़ पर ले जाने वाला है, जिसे लेकर दर्शक यह जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि आगे क्या होने वाला है.

अपने इस बदलाव और रानी भारती के डेलवपमंट के बारे में बात करते हुए, हुमा कुरैशी कहती हैं, "इस सीजन में कुछ ऐसा करने की जरूरत थी जो मैंने पहले कभी नहीं किया था. एक एक्टर के तौर पर बॉल्ड लुक अपनाना मेरे लिए अपनी लिमिट्स से आगे बढ़ने जैसा था. मैं घबराई हुई थी लेकिन साथ ही बहुत एक्साइटेड भी थे. कई मायनों में इसने मुझे यह समझने में मदद की कि असल में रानी भारती कौन है. मुझे हमेशा से ऐसे किरदार पसंद आए हैं जिनमें कई परतें हों और जो सही या गलत की ट्रेडिशनल डेफिनेशन में बंधे न हों." 

"रानी भारती जैसा किरदार मिलना कोई आम बात नहीं है. एक ऐसा किरदार जो लगातार सेट नियमों को चुनौती देता है और फिर भी अपना रास्ता खुद बनाने की हिम्मत रखता है. वह उन किरदारों में से एक है जिसने एक कलाकार के तौर पर मुझे हमेशा चुनौती दी है और यही वजह है कि हर नए सीजन में इस किरदार को निभाने के लिए मैं हमेशा एक्साइटेड रहती हूं. मुझे खुशी है कि मैं इस हद तक जा सकी और मेकर्स ने मुझ पर भरोसा जताया, जिससे हम इस किरदार को जीवंत कर पाए."

हर सीजन के साथ, रानी भारती की पर्सनैलिटी और निखरी है. उन्होंने लोगों की उम्मीदों को चुनौती दी है और एक ऐसी दुनिया में अपना रास्ता बनाया है, जहां हर फैसले की बहुत बड़ी अहमियत होती है. 'महारानी' सीजन 5 में उनका यह नया रूप, रानी भारती के सफर में एक और रोमांचक अध्याय जोड़ने का वादा करता है. यह दर्शकों को उस किरदार को एक नए नजरिए से देखने का मौका देगा जिसे वे पिछले कई सालों से देखते आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: मुसाफिर कैफे के बाद नेटफ्लिक्स पर नई लव स्टोरी, धुरंधर का पाकिस्तानी अफसर, मजनू और ये एक्ट्रेस है हीरोइन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharani 5, Huma Qureshi, Hindi News, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com