विज्ञापन

8 एपिसोड और हर सीन में जाली नोट की कहानी, पहले फिल्म बनने वाली थी ये वेब सीरीज, IMDB रेटिंग 8.3

एक कलाकार की जिंदगी, जाली नोटों का खतरनाक खेल और हर एपिसोड में बढ़ता सस्पेंस. 8.3 आईएमडीबी रेटिंग वाली इस सुपरहिट वेब सीरीज की सबसे दिलचस्प बात ये है कि इसे पहले फिल्म के रूप में बनाया जाना था. बाद में प्लान बदला, ये ओटीटी की सबसे चर्चित सीरीज बन गई.

8 एपिसोड और हर सीन में जाली नोट की कहानी, पहले फिल्म बनने वाली थी ये वेब सीरीज, IMDB रेटिंग 8.3
8 एपिसोड हर सीन में जाली नोट की कहानी,पहले फिल्म बनने वाली थी वेब सीरीज
NDTV

जरा सोचिए... एक ऐसा कलाकार, जिसकी पेंटिंग नहीं बिकती, लेकिन उसके बनाए नोट पूरे देश में चलने लगते हैं. हर एपिसोड में जाली नोटों का ऐसा खेल खुलता है कि कब कौन किसे मात दे देगा. इसका अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है. यही वजह है कि रिलीज के तीन साल बाद भी एक क्राइम थ्रिलर दर्शकों की पसंदीदा बनी हुई है. दिलचस्प बात ये है कि शुरुआत में इसे वेब सीरीज नहीं, बल्कि बड़े पर्दे के लिए तैयार किया गया था. जिस कहानी ने बाद में ओटीटी पर रिकॉर्ड बनाए, उसके लिए पहले दो बड़े सितारों को चुना गया था. लेकिन वक्त के साथ पूरा प्लान बदल गया.

फिल्म से वेब सीरीज बनने तक का दिलचस्प सफर

हम बात कर रहे हैं 'फर्जी' की. राज और डीके ने इस कहानी की कल्पना साल 2014 में एक फिल्म के रूप में की थी. उस समय मुख्य भूमिकाओं के लिए शाहिद कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी को चुना गया था. हालांकि, किसी वजह से ये प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ पाया और फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई. कुछ साल बाद प्रॉड्यूसर्स ने महसूस किया कि जाली नोटों के इस बड़े नेटवर्क और किरदारों की परतों को दो-ढाई घंटे की फिल्म में समेटना आसान नहीं होगा. ऐसे में साल 2019 में इसे वेब सीरीज बनाने का फैसला किया गया. इसी दौरान एक बड़ा बदलाव भी हुआ. नवाजुद्दीन सिद्दीकी की जगह विजय सेतुपति इस प्रोजेक्ट से जुड़े,. जबकि शाहिद कपूर पहले की तरह इसका हिस्सा बने.

ये भी पढ़ें; दूरदर्शन वाली 'महाभारत' की याद दिला देगी Netflix की ये सीरीज, कृष्ण से अर्जुन तक हर कोई जीत लेगा दिल, IMDb रेटिंग 8.8

हर एपिसोड में बढ़ता है रोमांच

'फर्जी' में शाहिद कपूर ने सनी नाम के एक कलाकार का किरदार निभाया है, जो हालात से मजबूर होकर जाली नोट छापने का धंधा शुरू कर देता है. दूसरी तरफ विजय सेतुपति एक तेज-तर्रार ऑफिसर के रोल में हैं. जो नकली करेंसी के इस पूरे रैकेट को खत्म करने की कोशिश करता है. के के मेनन ने अपनी दमदार एक्टिंग से कहानी में अलग ही जान डाल दी है. राशि खन्ना और भुवन अरोड़ा भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं. 10 फरवरी 2023 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई ये आठ एपिसोड की सीरीज देखते ही देखते सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली भारतीय वेब सीरीज में शामिल हो गई. आईएमडीबी पर इसे 8.3 की शानदार रेटिंग मिली. फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स में इसे 10 नॉमिनेशन भी मिले.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Farzi Webseries, Vijay Sethupathi, Shahid Kapoor, Farzi 2, Farzi 2 Release
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com