विज्ञापन

नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 बनी वो फिल्म जिसे हॉल में किसी ने नहीं देखा! थियेटर के 28 दिन बाद OTT पर हुई थी रिलीज

आज हम आपको उस फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि थियेटर्स में मुनाफा कमाने में नाकाम रही लेकिन जब ओटीटी पर आई तो अपनी भावुक कहानी से दर्शकों का दिल जीत लिया और नंबर-1 बन गई.

नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 बनी वो फिल्म जिसे हॉल में किसी ने नहीं देखा! थियेटर के 28 दिन बाद OTT पर हुई थी रिलीज
Netflix पर नंबर-1 बनी विजय सेतुपति की फिल्म
Social Media
नई दिल्ली:

OTT की दुनिया में किसी की किस्मत का कोई भरोसा नहीं. थियेटर का स्टार यहां आकर टांय टांय फिश हो सकता है और कई दफा सिनेमाघरों में अच्छा परफॉर्म ना कर पाने वाली फिल्में ओटीटी पर धुरंधर साबित हो जाती हैं. आज हम आपको ऐसी ही एक फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं. इस फिल्म ने थियेटर में तो बमुश्किल ही दर्शक जुटाए लेकिन ओटीटी पर इस फिल्म का काफी पसंद किया जा रहा है. यही वजह है कि ये रिलीज होते ही नंबर-1 बन चुकी है.

थियेटर रिलीज के 28 दिन बाद ओटीटी पर ली एंट्री

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उस फिल्म का नाम बत्था है. ये फिल्म 1 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में विजय सेतुपति लीड रोल में थे. हम जानते हैं कि विजय सेतुपति का नाम सुनते ही आप समझ गए होंगे कि फिल्म में इतने मंझे हुए कलाकार हैं अच्छी ही रही होगी लेकिन इसे थियेटर्स में उतना प्यार नहीं मिला. फिल्म एक खूंखार गैंगस्टर और एक छोटे बच्चे के बीच की अनोखी और दिल छू लेने वाली कहानी पर बेस्ड है.

यह फिल्म 1980 के दशक के चेन्नई पर आधारित है. बत्था (विजय सेतुपति) एक ऐसा खतरनाक और लोकल डॉन है जिसके नाम से पूरा इलाका कांपता है. उसकी जिंदगी में सिर्फ जुर्म, गुंडागर्दी, खौफ और दबदबा है. कहानी में मोड़ आता है और एक दिन बत्था अनजाने में एक सुनसान स्कूल के टॉयलेट में जाता है. वहां 'सबरी' नाम का एक सीधा-साधा, डरपोक 8 साल का स्कूली बच्चा (मास्टर साई पृथ्वीराज) गलती से बत्था को उस बाथरूम के अंदर बंद कर देता है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Netflix

जो गैंगस्टर जेल की सलाखें तोड़ने का दम रखता था, वह एक छोटे से बच्चे की वजह से स्कूल के टॉयलेट में फंसा रह जाता है. शुरुआत में यह एक सीरियस गैंगस्टर ड्रामा लगती है, लेकिन धीरे-धीरे यह एक डार्क कॉमेडी और एक इमोशनल सफर में बदल जाती है. यही कहानी ओटीटी पर फैन्स का दिल जीत रही है. यही वजह है कि नेटफ्लिक्स पर रिलीज के बाद ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 बन गई. 

बत्था बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

ओटीटी पर नंबर-1 बनी इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने के लिए खासा जोर लगाना पड़ा था. करीब 28 या 29 करोड़ के बजट नें बनी इस फिल्म ने देशभर में 29.95 करोड़ की नेट कलेक्शन की थी. वहीं वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 33.41 करोड़ रही थी.
 

यह भी पढ़ें: दूरदर्शन की महाभारत से जुड़ा मजेदार किस्सा, जब मूंछें काटने के डर से ठुकराया वो किरदार जिसने दिलाई राजीव गांधी और अमिताभ बच्चन जैसी पॉपुलैरिटी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Netflix, Netflix Top 10, Vijay Sethupathi, OTT Top Movies, Entertainment News Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com