विज्ञापन

दूरदर्शन वाली 'महाभारत' की याद दिला देगी Netflix की ये सीरीज, कृष्ण से अर्जुन तक हर कोई जीत लेगा दिल, IMDb रेटिंग 8.8

8.8 IMDb रेटिंग वाली नेटफ्लिक्स की यह सीरीज महाभारत के युद्ध को भीष्म, कर्ण, अर्जुन और दुर्योधन जैसे किरदारों के नजरिए से नए अंदाज में पेश करती है.

दूरदर्शन वाली 'महाभारत' की याद दिला देगी Netflix की ये सीरीज, कृष्ण से अर्जुन तक हर कोई जीत लेगा दिल, IMDb रेटिंग 8.8
दूरदर्शन की महाभारत से कम नहीं Netflix की ये महाभारत
NDTV

एक समय था जब रविवार की सुबह दूरदर्शन पर 'रामायण' और 'महाभारत' शुरू होते ही सड़कों पर सन्नाटा छा जाता था. आज भले ही देखने का तरीका बदल गया हो, लेकिन इन कहानियों का जादू अब भी वैसा ही है. यही वजह है कि इन दिनों जहां एक ओर फिल्म 'रामायणम' को लेकर जबरदस्त उत्साह बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर नेटफ्लिक्स पर मौजूद एनिमेटेड सीरीज 'कुरुक्षेत्र: द ग्रेट वॉर ऑफ महाभारत' भी लोगों की पसंद बनती जा रही है. शानदार एनीमेशन, दमदार कहानी और इमोशनल प्रेजेंटेशन की बदौलत ये सीरीज लगातार चर्चा में है. इसकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे आईएमडीबी पर 8.8 की बेहतरीन रेटिंग मिली है.

महाभारत की कहानी, लेकिन अंदाज बिल्कुल नया

अगर आपको लगता है कि महाभारत की कहानी आप कई बार देख चुके हैं. तो ये सीरीज आपकी सोच बदल सकती है. इसमें पूरे कुरुक्षेत्र युद्ध को एक ही नजरिए से नहीं, बल्कि अलग-अलग किरदारों की आंखों से दिखाया गया है. हर कड़ी किसी एक पात्र की भावनाओं, फैसलों और संघर्ष पर केंद्रित है. इससे भीष्म, कर्ण, अर्जुन, दुर्योधन और दूसरे किरदार पहले से कहीं ज्यादा करीब महसूस होते हैं. इस सीरीज को अनु सिक्का ने तैयार किया है. जबकि लेखन और निर्देशन उजान गांगुली ने किया है. प्रोडक्शन टिपिंग पॉइंट ने किया है और एनीमेशन हाईटेक एनीमेशन ने तैयार किया है. सबसे खास बात ये है कि मशहूर कवि और गीतकार गुलजार की आवाज और उनके लिखे गीत इस कहानी को और असरदार बना देते हैं.

ये भी पढ़ें: इस हफ्ते OTT और सिनेमाघरों में लगेगा मनोरंजन का मेला, ये 7 फिल्में और वेब सीरीज होंगी रिलीज

'रामायणम' की हलचल के बीच दर्शकों की नई पसंद बनी 'कुरुक्षेत्र'

इन दिनों हर तरफ फिल्म 'रामायणम' की चर्चा है. इसके कलाकारों से लेकर भव्य निर्माण तक हर अपडेट सुर्खियां बटोर रहा है. लेकिन इसी बीच नेटफ्लिक्स की ये एनिमेटेड महाभारत भी चुपचाप दर्शकों का दिल जीत रही है. इस सीरीज ने दर्शकों को दूरदर्शन पर प्रसारित 'महाभारत' और 'रामायण' के दिन याद दिला दिए. फर्क सिर्फ इतना है कि इस बार कहानी आधुनिक एनीमेशन और शानदार विजुअल इफेक्ट्स के साथ सामने आती है. सीरीज का पहला भाग 10 अक्टूबर 2025 और दूसरा भाग 24 अक्टूबर 2025 को रिलीज हुआ था. अगर आप पौराणिक कथाओं को नए अंदाज में देखना पसंद करते हैं, तो 'कुरुक्षेत्र: द ग्रेट वॉर ऑफ महाभारत' ऐसी सीरीज है जिसे एक बार जरूर देखना चाहिए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Netflix, Kurukshetra, Kurukshetra News, Bollywood, Mahabharat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com