विज्ञापन

71 साल पुराना बारिश वाला रोमांटिक गाना, जिसमें पापा और उनकी हीरोइन के साथ बेटे ने किया था काम, लता-मन्ना डे की आवाज ने बनाया कल्ट

ऋषि कपूर ने अपने करियर में कई रोमांटिक फिल्मों और गानो में काम किया है. लेकिन 71 साल पहले एक रोमाटंक गाने में महज 3 साल की उम्र में भी वो नजर आए थे. जिसमें उनके पिता यानि कि राज कपूर ने अपनी हिरोईन के साथ रोमांस किया था.

71 साल पुराना बारिश वाला रोमांटिक गाना, जिसमें पापा और उनकी हीरोइन के साथ बेटे ने किया था काम, लता-मन्ना डे की आवाज ने बनाया कल्ट
71 साल पुराना इस गाने में ऋषि कपूर ने किया था स्क्रीन डेब्यू
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा में रोमांटिक फिल्मों और गानों की कोई कमी नहीं होती है. बात करें 50 के दशक की तो उस समय भी कई रोमांटिक फिल्में आई जो आज भी लोगों के जहन मे बने हुए हैं. बात करें ऋषि कपूर की तो वो हिंदी सिनेमा में रोमांटिक फिल्मों की लहर लेकर आए थे जिनमें बॉबी, सागर, चांदनी और दीवाना जैसी कई फिल्में शामिल हैं.  उन्हें बॉलीवुड के लवर ब्यॉए के नाम से भी जाना जाता था. उन्होंने कई रोमाटिंक गाने किए, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऋषि कपूर का पहले गाना 71 साल पहले आया था. 

ऋषि कपूर 3 साल की उम्र में एक रोमांटिक गाने में नजर आए थे. 71 साल पुराना ये गाना हिंदी सिनेमा का कल्ट सदाबहार बन गया. आज भी लोग बारिश देखते ही इस गाने को याद कर लेते हैं. बारिश में भीगे हीरो-हिरोइन और छाते के नीच उनका रोमांस लोगों के जहन में आज भी यादगार बना हुआ है. तो चलिए जानते हैं क्या है गाना. 

फिल्म 'श्री 420' का है गाना 

हम बात कर रहे हैं साल 1955 में आई फिल्म 'श्री 420' के गाने 'प्यार हुआ इकरार हुआ है' कि. इस गाने में राज कपूर और नरगिस दत्त ने अभिनय किया था. फिल्म के सभी गाने सुपरहिट हुए थे. एक गाने में राज कपूर के लाडले ऋषि कपूर भी नजर आए थे. गाना 'प्यार हुआ इकरार हुआ' फिल्म 'श्री 420' का सबसे रोमांटिक गाना था. वैसे तो ये गाना नरगिस और राज कपूर पर फिल्माया गया था. लेकिन इस गाने में ऋषि कपूर अपने भाई-बहन के साथ नजर आए थे. इस गाने में तीन बच्चों को दिखाया गया था. इसमें रितु नंदा, रणधीर कपूर और सबसे छोटा बच्चा ऋषि कपूर थे.

'श्री 420' फिल्म का कहानी 

फिल्म 'श्री 420' साल 1955 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म थी. फिल्म की कहानी राज कपूर के ईर्द-गिर्द घूमती है, जो सफलता पाने के लिए मुंबई जाता है. ये एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है जो ख्वाजा अहमद अब्बास की कहानी पर बनी है. कपूर का किरदार भारी चार्ली चैपलिन की 'थोड़ा आवारा " से ज्यादा प्रभावित है, अपनी फिल्म आवारा (1951) में कपूर के किरदार की तरह ही हैं.

ये भी पढ़ें: 32 साल पुरानी वो फिल्म जिसमें 14 गाने, सभी चौदह के 14 सुपरहिट, 11 में गूंजी लता मंगेशकर की आवाज, सगाई से गोद भराई तक हर मौके के गीत मौजूद

फिल्म और गाने सभी हुए हिट

इस फिल्म का डायरेक्शन राज कपूर ने किया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया और उस दौर की सुपरहिट फिल्म बनी. फिल्म के सभी गाने भी लोगों को बेहद पसंद आए. फिल्म में नर्गिस, नादिरा, राज कपूर, ललिता पवार, एम कुमार, हरी शिवदेसानी, नाना पालसिकर, रमेश सिन्हा और रशीद खान ने अभिनय किया था. बता दें कि 'प्यार हुआ इकरार हुआ' राज कपूर के करियर का सबसे सुपरहिट गाना रहा.

1. 'प्यार हुआ इकरार हुआ' गाने के बोल शैलेंद्र ने लिखे थे, इसको संगीत दिया था शंकर-जयकिशन ने जिसे लता मंगेशकर और मन्ना डे ने अपनी आवाज से सजाया था. 

2. दिल का हाल सुने दिलवाला गाना मन्ने डे ने गाया था, गाने के बोल शैलेंद्र ने लिखे थे. 

3. ईचक दाना बीचक दाना गाना मुकेश और लता मंगेशकर ने गाया था, इस गाने के बोल लिखे थे हसरत जयपुरी ने. 

4. मेरा जूता है जापानी गाने को मुकेश ने अपनी आवाज से सजाया था और इसके बोल लिखे थे शैलेंद्र ने.

5. मुड मुड के ना देख गाने को आशा भोसले और मन्ना डे ने गाया था, इसके बोल शैलेंद्र ने लिखे थे. 

6. ओ जानेवाले गाने को लता मंगेशकर ने गाया था और इसके बोल हसरत जयपुरी ने लिखे थे. 

7. रमैया वस्तावैया गाने को मुहम्मद रफी, लता मंगेशकर और मुकेश ने गाया था इसके बोल लिखे थे शैलेंद्र ने.

8. शाम गया रात गई गाने को लता मंगेशकर ने अपनी आवाज से सजाया था, इसके बोल हसरत जयपुरी ने लिखे थे. 

ये Video भी देखें: द ट्रेटर्स 2 के विनर्स के खास बातचीत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Entertainment, Hindi Songs, Hindi News, Rishi Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com