विज्ञापन

सिगरेट के धुंए को बताया था स्वैग, 24 साल पुराना गाना, संजय दत्त ने 4 बड़े सिंगर्स के साथ मिलकर गाया था इसे

2002 में संजय गुप्ता एक फिल्म लेकर आए थे इस फिल्म में संजय दत्त, अमिताभ बच्चन, सुनील शेट्टी लीड रोल में थे. इस फिल्म का एक गाना संजय दत्त ने गाया था जिसे आज भी स्वैग का दूसरा नाम कहा जाता है.

सिगरेट के धुंए को बताया था स्वैग, 24 साल पुराना गाना, संजय दत्त ने 4 बड़े सिंगर्स के साथ मिलकर गाया था इसे
संजय दत्त ने कांटे फिल्म के लिए गाना था एक हिट गाना, आपने सुना?
Social Media
नई दिल्ली:

सिगरेट स्मोकिंग को लेकर ना केवल उसके पैकेट पर बल्कि फिल्मी, टीवी और अखबारों में भी इसके नुकसान के बारे में चेतावनी दी जाती है. बड़े शब्दो में समझाया जाता है कि धुम्रपान आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं है लेकिन फिर भी फिल्मों में इसे ग्लैमराइज करने का मौका नहीं छोड़ा जाता. अभी फिल्म मेकर संजय गुप्ता ने ये मुद्दा छेड़ा है. संजय ने धुरंधर, एनिमल और लव एंड वॉर का पोस्टर शेयर करते हुए कहा कि जब पोस्टर में हीरो को सिगरेट पीता दिखाया जाता जा रहा है तो फिल्म से पहले एंटी स्मोकिंग ऐड का क्या मतलब रह जाता है. संजय गुप्ता की बात कुछ लोगों को ठीक लगी लेकिन कुछ लोग ऐसे भी जिन्होंने उन्हें अपने काम से मतलब रखने को कहा. कुछ ऐसे भी जिन्होंने संजय को उनकी फिल्म 'कांटे' की याद दिलाई. इसमें तो एक गाने में सिगरेट के स्वैग का इस्तेमाल किया गया था.

किस गाने में सिगरेट को बनाया गया था स्टाइल का दूसरा नाम?

साल 2002 में कांटे नाम से एक फिल्म आई थी. संजय गुप्ता के लीड रोल वाली इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, संजय गुप्ता, सुनील शेट्टी, महेश मांजरेकर, कुमार गौरव, लकी अली लीड रोल में थे. इस फिल्म में एक गाना आया था 'रामा रे' इस गाने की शुरुआत कुछ इस तरह होती है 'सिगरेट के धुंए का छल्ला बनाके...कॉलर को थोड़ा सा ऊपर चढ़ाके...सोचना है क्या...जो होना है होगा...चल पड़े हैं फिक्रें यारां धुएं में उड़ा के'. ये गाना उस वक्त काफी हिट रहा था और आज भी लोग इसे पसंद करते हैं. इस गाने के लिरिक्स के अलावा इससे जुड़ी एक और मजेदार बात ये है कि इसे गाने वालों में संजय दत्त भी शामिल थे.

संजय दत्त ने 4 नामी सिंगर्स के साथ मिलकर गाया था ये गाना

कांटे फिल्म के इस गाने के बोल देव कोहली ने लिखे थे. इसका म्यूजिक आनंद राज आनंद ने कम्पोज किया था. इसे संजय दत्त, शान, जुबीन, आनंद राज आनंद और सुदेश भोसल ने मिलकर गाया था. बाकी सिंगर्स की परफेक्शन तो थी ही संजू बाबा की दमदार आवाज ने इस गाने को और वजन दिया जो कि उनके किरदार पर सटीक था और गाने में चार चांद लगा गया. बता दें कि संजू बाबा ए शिवानी (खूबसूरत), M बोले तो (मुन्ना भाई MBBS), समझो हो ही गया (लगे रहो मुन्ना भाई) जैसे पॉपुलर गाने भी गा चुके हैं.

यह भी पढ़ें: पोस्टर में सिगरेट पीते एक्टर और फिल्म से पहले एंटी स्मोकिंग विज्ञापन! डायरेक्टर ने मेकर्स की क्रिएटिविटी पर उठाए सवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kaante Movie, Sanjay Dutt, Sanjay Dutt Songs, Shaan, Sudesh Bhosale
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com