विज्ञापन

23 साल पुरानी दर्दभरी फिल्म, 13 गाने, सारे सुपरहिट, 2003 का सबसे ज्यादा बिकने वाला साउंडट्रैक, उदित ने गाए 10 तो अलका के 7 एवरग्रीन सॉन्ग

कई फिल्में अपनी कहानी के साथ अपने गानों के लिए भी जाने जाते हैं. साल 2003 में आई फिल्म जिसमें 13 गाने थे और ये लोगों को इतने पसंद आए कि रिलीज के 23 साल बाद भी लोगों की फेवरेट प्लेलिस्ट में इसके गाने बने हुए हैं.

23 साल पुरानी दर्दभरी फिल्म, 13 गाने, सारे सुपरहिट, 2003 का सबसे ज्यादा बिकने वाला साउंडट्रैक, उदित ने गाए 10 तो अलका के 7 एवरग्रीन सॉन्ग
23 साल पुरानी सलमान खान की फिल्म के सारे गाने हुए थे सुपरहिट
नई दिल्ली:

सलमान खान ने अपने करियर में हर तरह के किरदार निभाए हैं, जिनके लिए उनको याद भी किया जाता है. आज हम सलमान खान की साल 2003 में आई 'तेरे नाम' की इस फिल्म ने अपनी कहानी से दर्शकों का दिल जीत लिया था. इस फिल्म की कहानी ही नहीं बल्कि इसके गानों को भी दर्शकों को खुद से जोड़ लिया था. फिल्म के साउंडट्रैक में प्यार, जुदाई, दर्द और तड़प अलग-अलग तरह के सॉन्ग्स थे. इस फिल्म के गानों में अल्का याज्ञनिक और उदित नारायण जैसे सिंगर्स ने अपनी आवाज दी थी. रिलीज के बाद इसके गानों ने ऐसा असर छोड़ा कि फिल्म की कहानी से अलग भी इसका संगीत अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहा. आज भी इसके कई गाने लोगों की प्लेलिस्ट में सुनाई देते हैं.

'तेरे नाम' से 'क्यों किसी को', हर गाने में अलग रंग

फिल्म 15 अगस्त 2003 को थिएटर में रिलीज हुई थी. फिल्म का निर्देशन सतीश कौशिक ने किया था. इस फिल्म में सलमान और भूमिका चावला ने अभिनय किया था. सलमान ने फिल्म में राधे मोहन का किरदार निभाया था, वहीं भूमिका की ये बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म थी और वो निर्जरा के किरदार में नजर आई थीं. फिल्म का संगीत हिमेश रेशमिया और साजिद-वाजिद ने तैयार किया था. फ़िल्म 'तेरे नाम' (2003) के गाने समीर (समीर अनजान) और जलीस शेरवानी ने लिखे थे.

उदित-अलका की आवाज बनी फिल्म की पहचान

'तेरे नाम' का टाइटल ट्रैक उदित नारायण और अलका याग्निक ने गाया था और इसे समीर ने लिखा, जबकि संगीत हिमेश रेशमिया का था. टीसीरीज के यूट्यूब चैनल पर उदित नारायण वाले सॉन्ग को 3.5 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि अलका याग्निक के फीमेल वर्जन सॉन्ग को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

फिल्म की कहानी राधे और निर्जरा की अधूरी मोहब्बत को दिखाती है. जिसमें दो प्यार करने वाले एक-दूसरे से मिल नहीं पाते. जहां सलमान खान कॉलेज के जाने-माने बिगड़ैल लड़का होता है. वहीं निर्जरा ने एक सीधी-साधी लड़की का किरदार प्ले किया था. इस तरह साउंडट्रैक सिर्फ एक तरह के मूड तक सीमित नहीं रहा.

ये भी पढ़ें: 700 साल पुराना अमीर खुसरो की कलम से निकला वो सुपरहिट गाना जिसमें नजर आए शाहरुख खान, दरगाह से बॉलीवुड तक कायम जादू, हमेशा सदाबहार

12 गानों का एल्बम आज भी क्यों याद है?

फिल्म के गानों ने प्यार के हर एहसास को छुआ था. यही वजह है कि एल्बम में रोमांस के साथ बिछड़ने का दर्द सुनाई देता है. इस फिल्म के गाने जारी होने पर ये बहुत लोकप्रिय रहा और उस साल का सबसे ज्यादा बिकने वाला एल्बम रहा.

गानागीतकारसिंगरसंगीतअवधि
तुमसे मिलना बातें करनासमीरहिमेश रेशमियाउदित नारायण, अलका याज्ञनिक4:41
तेरे नाम हमने किया है (फीमेल)समीर
   हिमेश रेशमिया
अलका याज्ञनिक6:30
ओढ़नी ओढ़ के नाचूँसमीरहिमेश रेशमियाउदित नारायण, अलका याज्ञनिक6:53
क्यों किसी को वफ़ा केसमीरहिमेश रेशमियाउदित नारायण    5:37
लगन लगन लग गईजलीस शेरवानीसाजिद-वाजिद    सुखविंदर सिंह    4:35
ओ जाना कह रहा है दिलसमीरहिमेश रेशमियाशान, अलका याज्ञिक, उदित नारायण, केके, कमाल खान5.29
तेरे नाम हमने किया है (डुएट)   समीरहिमेश रेशमियाअलका याज्ञनिक, उदित नारायण   6:33
तेरे नाम हमने किया है" (सैड)   समीरहिमेश रेशमिया        उदित नारायण2:05
तूने साथ जो मेरा छोड़ा    जलीस शेरवानीसाजिद-वाजिद    उदित नारायण, राघव चटर्जी    5:33
 उस चाँद का मुकाबला क्या होगा     समीरहिमेश रेशमिया  उदित नारायण    5:35
मन बसिया ओ कान्हा       समीर  हिमेश रेशमियाअलका याज्ञिक    3:04
तूने साथ जो मेरा छोड़ा (सैड)जलीस शेरवानी   साजिद-वाजिद   उदित नारायण   1:22
ओ जाना कह रहा है दिल (रिमिक्स) समीर
   हिमेश रेशमिया
 कमाल खान, अलका याज्ञिक, उदित नारायण, केके 4:17

 फिल्म का कहानी, सलमान और भूमिका चावला की एक्टिंग और फिल्म के गानों ने लोगों के दिलों में ऐसी जगह बनाई कि 23 साल बाद भी इसके गानों लोगों की फेवरेट प्लेलिस्ट में शामिल रहते हैं. इस फिल्म में सलमान खान के हेयर स्टाइल की कॉपी लड़के आज भी करते हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tere Naam, Salman Khan Songs, Bollywood, Hindi News, Ndtv Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com