विज्ञापन

42 साल पुराना जया प्रदा और अमिताभ बच्चन का गाना, शूटिंग के दौरान घायल थे बिग बी, हाथ से बहने लगता खून

अमिताभ बच्चन की शराबी फिल्म से जुड़ा ये किस्सा खुद उनके साथ गाने में नजर आई एक्ट्रेस जया प्रदा ने शेयर किया था. जया ने बिग बी के फोकस और डेडिकेशन की भी खूब तारीफ की थी.

42 साल पुराना जया प्रदा और अमिताभ बच्चन का गाना, शूटिंग के दौरान घायल थे बिग बी, हाथ से बहने लगता खून
अमिताभ बच्चन ने हाथ में इंजरी के साथ शूट किया था शराबी का ये गाना
Social Media
नई दिल्ली:

ग्लैमर की दुनिया जितनी चकाचौंध भरी है और जितनी खुशनुमा और सपनों जैसी लगती है इसकी हकीकत इससे उलट है. हर चीज को पर्दे पर इतना ग्लैमराइज दिखाने के लिए कैमरे के पीछे उतनी ही मेहनत और लगन से काम करना पड़ता है. एक बार अगर एक्शन बोल दिया गया तो फिर चाहे आसमान टूट पड़े या धरती फट जाए आपको अपना टेक तो ओके करना ही है. मेनहत और संघर्ष की कहानी नई नहीं बल्कि शुरुआत से ही ऐसी ही रही है. आज सदी के महानायक कहलाने वाले अमिताभ बच्चन ने एक बार एक पूरा गाना अपने लहूलुहान हाथ के साथ किया था और चेहरे पर एक शिकन ना थी. 

जया प्रदा ने सुनाया अमिताभ बच्चन के प्रोफेशनलिज्म का किस्सा

सीनियर एक्ट्रेस ने जया प्रदा एक बार एक रियलिटी शो में पहुंची थीं. यहां बातचीत के दौरान उन्होंने याद किया कि सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने घायल होने के बावजूद 1984 की फिल्म ‘शराबी' के एक गाने की शूटिंग पूरी की थी. उन्होंने बताया कि बिग बी ने शूटिंग के दौरान उनकी मदद की और घायल होने के बावजूद हाथ पर घुंघरू बजाए.

उन्होंने कहा, “मुझे याद है कि जब हम ‘मुझे नौलखा मंगा दे रे' गाने की शूटिंग करने वाले थे तो अमित जी के हाथ पर चोट लगी थी. उनका हाथ दिवाली के दौरान घायल हो गया था. गाने के एक हिस्से में वे घुंघरू (पायल) बजा रहे थे लेकिन दर्द और चोट के कारण हर बार शूटिंग के समय उनका हाथ खून से लथपथ हो जाता था. फिर भी वे बार-बार हाथ को आइस बॉक्स में रखकर ठंडा करते रहे और सीन की शूटिंग पूरी कर दी. उनकी कमिटमेंट और फोकस हर कलाकार के लिए मिसाल है. मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है.”

जया तेलुगु और हिंदी सिनेमा में काम करने के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने सरगम, ऊरिकी मोनागाडु, कामचोर, कविरत्न कालिदास, सागर संगमम', तोहफा, शराबी, मकसद, संजोग, आखिरी रास्ता, आज का अर्जुन और कई फिल्मों में काम किया है. जीतेंद्र, अमिताभ बच्चन के साथ उनकी जोड़ी को स्क्रीन पर काफी पसंद किया गया. जीतेंद्र के साथ तो जया प्रदा ने करीब 25 से ज्यादा फिल्मों में काम किया.

किसकी आवाजा में है मुझे 'नौ लखा मंगा दे रे' 

बात करें शराबी फिल्म के इस हिट नंबर की तो इसके बोल अंजान ने लिखे थे. इस गाने को अपनी आवाज से सदाबहार बनाना आशा भोसले और किशोर कुमार ने. दोनों की कमाल की सिंगिंग का ये नमूना आज भी संगीत से सजी महफिलों में सुनने को मिलता है.

ये Video भी देखें: कौन है वो एक्टर जो करता है सबसे ज्यादा रिहर्सल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jaya Prada, Amitabh Bachchan, Kishore Kumar, Asha Bhosle, Anjaan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com