विज्ञापन

28 साल पुराना शाहरुख- मलाइका डांस सॉन्ग, हॉलीवुड डायरेक्टर स्पाइक ली हुए मुरीद, 'इनसाइड मैन' में दी क्रेडिट, गुलजार ने लिखा, रहमान ने किया कंपोज

Shah Rukh khan Malaika Arora Hit Song: आज हम ऐसे ही एक बॉलीवुड गाने की बात करने जा रहे हैं, जो शाहरुख खान की फिल्म 'दिल से' का पॉपुलर हिट गाना है. हम बात कर रहे हैं हिट सॉन्ग 'छैया छैया' की, जिसमें किंग खान और मलाइका अरोड़ा नजर आए थे.

28 साल पुराना शाहरुख- मलाइका डांस सॉन्ग, हॉलीवुड डायरेक्टर स्पाइक ली हुए मुरीद, 'इनसाइड मैन' में दी क्रेडिट, गुलजार ने लिखा, रहमान ने किया कंपोज
Shah Rukh khan Malaika Arora Hit Song: 28 साल पुराना शाहरुख- मलाइका डांस सॉन्ग..
नई दिल्ली:

Shah Rukh khan Malaika Arora Hit Song: पिछले कुछ सालों में ऐसी कई हॉलीवुड फिल्में आई हैं जिनमें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर्स ने काम किया है, लेकिन, विदेशी फिल्मों में बॉलीवुड के बहुत कम गाने इस्तेमाल किए गए हैं. हालांकि कुछ गाने ऐसे हैं जो काफी हिट हुए और लोगों की जुबान पर चढ़ गए. उनकी लोकप्रियता देश ही नहीं विदेशों में भी खूब रही. आज हम ऐसे ही एक बॉलीवुड गाने की बात करने जा रहे हैं, जो शाहरुख खान की फिल्म 'दिल से' का पॉपुलर हिट गाना है. हम बात कर रहे हैं हिट सॉन्ग 'छैया छैया' की, जिसमें किंग खान और मलाइका अरोड़ा नजर आए थे. 'छैया छैया' का इस्तेमाल स्पाइक ली की डायरेक्ट की हुई 2006 की हॉलीवुड फिल्म 'इनसाइड मैन' की शुरुआत और आखिर के क्रेडिट्स में किया गया था.ऐसा क्यों किया गया था हम इसके पीछे की वजह आपको बताएंगे...

यह भी पढ़ें- 37 साल पुराना सलमान खान-भाग्यश्री का गाना है स्वीडिश सॉन्ग की कॉपी, एसपी ने दी थी आवाज, कानों में आज भी घोलता है मिश्री

मूवीज स्टैकएक्सचेंज पर एक यूजर ने डायरेक्टर स्पाइक ली द्वारा अपनी फिल्म में 'छैया छैया' का इस्तेमाल करने के पीछे की वजह बताई. यूजर ने उन अटकलों का जवाब देते हुए जानकारी शेयर की जो फैंस लगा रहे थे कि क्या फिल्ममेकर को सच में यह गाना इतना पसंद आया था या इसके पीछे कुछ और बात थी? यूजर ने बताया कि डीवीडी पर डायरेक्टर की कमेंट्री में फिल्ममेकर स्पाइक ली ने बताया कि उन्होंने फिल्म के शुरुआती सीन में बॉलीवुड गाना 'छैया छैया' क्यों इस्तेमाल किया. यूजर के मुताबिक, फिल्ममेकर एक फिल्म स्कूल में पढ़ा रहे थे, तभी एक स्टूडेंट ने उन्हें 'दिल से' फिल्म देखने का सुझाव दिया. चूंकि फिल्म में मशहूर गाना 'छैया छैया' था, इसलिए कहा जाता है कि स्पाइक ली को "बस यह गाना बहुत पसंद आया".

यूजर के अनुसार, 'इनसाइड मैन' के डायरेक्टर को यह गाना पसंद आया और इसलिए उन्होंने तय किया कि वह किसी फिल्म में इसका इस्तेमाल करके देखना चाहते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, 'इनसाइड मैन' फिल्म के लिए खास तौर पर इस गाने का एक ऑर्केस्ट्रल अरेंजमेंट तैयार किया गया था.

यह भी पढ़ें- 38 साल पुराना आमिर-जूही का हिट गाना है ब्रिटिश सॉन्ग की कॉपी, उदित-अलका की आवाज में बना कल्ट, प्रेमियों के बीच है प्यार और भरोसे का प्रतीक

वहीं, 'छैया छैया' गाने की बात करें तो इसे एकेडमी अवॉर्ड जीतने वाले म्यूजिक कंपोजर ए.आर. रहमान ने कंपोज़ किया है, जबकि इसके बोल गुलजार ने लिखे हैं. यह गाना सुखविंदर सिंह और सपना अवस्थी ने गाया है. 'इनसाइड मैन' की बात करें तो यह फिल्म वॉल स्ट्रीट पर हुई बैंक डकैती पर आधारित है और इसमें डेंजेल वाशिंगटन, क्लाइव ओवेन, जोडी फोस्टर, क्रिस्टोफर प्लमर और विलेम डैफो जैसे कास्ट हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chaiya Chaiya Song, Chaiya Chaiya Actress, Chaiya Chaiya Cast, Chaiya Chaiya Movie, Chaiya Chaiya Music Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com