हिंदी सिनेमा में 90 के दशक के दौर में कॉलेज की दोस्ती, प्यार और बिछड़ने की कहानी को लेकर के कई फिल्में बनी हैं, लेकिन बता दें कि उस समय पर कई ऐसे गाने भी आए हैं जो सीधे उस समय पर कॉलेज वाले लड़के-लड़कियों के दिल में उतर जाते थे. 34 साल पहले आया ये गाना हर कॉलेज स्टूडेंट्स की प्लेलिस्ट में शामिल रहता था. इस गाने के बोल इस तरह से बने थे कि कॉलेज खत्म होने पर लवर्स का छुट्टी पर घर जाने पर एक-दूसरे से दूर होने की बेचैनी को साफ बयां करता है. आज भी ये गाना 90s के कॉलेज रोमांस की याद दिलाता है.
रोनित रॉय और फरहीन की थी डेब्यू फिल्म
साल 1992 में आई फिल्म 'जान तेरे नाम' की फिल्म में रोनित रॉय और फरहीन ने बतौर लीड एक्टर अपना फिल्मी करियर शुरू किया था. इस फिल्म का डायरेक्शन दीपक बलराज विज ने किया था और इसके प्रोड्यूसर थे जिमी निरुला. इस फिल्म में रोनित रॉय ने सुनील नाम का किरदार निभाया और फरहीन ने पिंकी मल्होत्रा का किरदार निभाया था. फिल्म में विजय अरोड़ा, सुलभा देशपांडे, रवि बसवानी और बलविंदर धामी भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे.
पिंकी-सुनील की लव स्टोरी में आया ट्विस्ट
फिल्म जान तेरे नाम की कहानी कॉलेज की खूबसूरत और फेमस लड़की पिंकी मल्होत्रा के इर्द-गिर्द घूमती है. कॉलेज में पिंकी के कई दीवाने होते हैं लेकिन उनका दिल सुनील के लिए धड़कता है. दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं और कॉलेज खत्म होने के बाद शादी करने का सपना देखते हैं. लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब पिंकी को लगता है कि वो सुनील किसी जूसरी लड़की के साथ भी रिलेशन में आ जाते हैं. इस बात से नाराज होकर वो दूरी बना कर विक्की के करीब आने लगती है. यही वो दौर है जो 'कल कॉलेज बंद हो जाएगा' जैसे गाने उस फीलिंग्स को बताते थे जो कॉलेज खत्म होने का मतलब सिर्फ पढ़ाई खत्म होना नहीं, बल्कि दोस्तों और प्यार से दूर होने का डर भी है.
फिल्म के एल्बम में थे 8 गाने
34 साल पहले आई इस फिल्म में कुल 8 गाने थे. जिसको कुमार सानु, आशा भोंसले, उदित नारायण, अलका याज्ञनिक, साधना सरगम ने अपनी आवाज से सजाया है.
ये भी पढ़ें: बच्चे के जन्म की खुशी में आज भी गूंजता है ये 65 साल पुराना गाना, मां बनने के सुख को करता है बयां
1. अक्खा इंडिया जानता है- कुमार सानु
2. हम लाख छुपाएं - कमुार सानु, आशा भोंसले
3. इन द मार्निंग - उदित नारायण, कुमार सानु, अलका याज्ञनिक
4. कल कॉलेज बंद हो जाएगा- उदित नारायण, साधना सरगम
5. कल कॉलेज बंद हो जाएगा- उदित नारायण
6. मैंने ये दिल तुमको दिया - कुमार सानु, अलका याज्ञिक
7. रोमांस पीरियड - कुमार सानु
8. रोने ना दीजियेगा - कुमार सानु
कल कॉलेज बंद हो जाएगा का एक सैड वर्जन भी है, जिसे उदित नारायण ने अकेले गाया था. यानी एक ही गीत में खुशी और जुदाई, दोनों का रंग देखने को मिलता है.
ये Video भी देखें: Haiwaan Review: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी का कमाल या निराशा?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं