विज्ञापन

मेहंदी का 33 साल पुराना गाना, आयशा जुल्का की हथेलियों पर लिखा जा रहा था बलमा का नाम, आशा भोसले की आवाज ने बनाया टाइमलेस

90 के दशक मेहंदी, चूड़ी, बिंदिया और महिलाओं के शृंगार पर कई गाने बने. इन गानों ने दर्शकों का खूब दिल जीता है. इन्हीं में से एक है ये गाना जो खूब पसंद किया गया था. आशा भोसले की मीठी आवाज पर आयशा जुल्का की सादगी ने खूब दिल जीता.

मेहंदी का 33 साल पुराना गाना, आयशा जुल्का की हथेलियों पर लिखा जा रहा था बलमा का नाम, आशा भोसले की आवाज ने बनाया टाइमलेस
आयशा जुल्का पर फिल्माया गया था मेहंदी का ये गीत
Social Media
नई दिल्ली:

90 का दशक जब प्यार जताने के लिए लंबे-लंबे मैसेज नहीं बल्कि एक प्यारा सा गाना ही काफी हुआ करता था. फिल्मों में भी इश्क का अंदाज कुछ ऐसा था कि मेहंदी लगे हाथ, शर्माती नजरें और दिल की बातें सीधे गीतों में उतर आती थीं. इसी दौर की फिल्म बलमा का एक गाना भी लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना गया. इसकी धुन सुनते ही जैसे शादी-ब्याह की रौनक, प्यार भरी नोकझोंक और 90 के दशक का वो पुराना रोमांस आंखों के सामने घूमने लगता है. खास बात ये है कि इसे आवाज दी थी दिग्गज गायिका आशा भोसले ने.

आयशा जुल्का और अविनाश वाधवन पर फिल्माया गया था ये गाना

साल 1993 में आई फिल्म बलमा का निर्देशन लॉरेंस डिसूजा ने किया था. फिल्म में अविनाश वाधवन और आयशा जुल्का की जोड़ी ने दर्शकों का ध्यान खींचा था. इनके अलावा सईद जाफरी और अंजना मुमताज भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे. फिल्म की कहानी के साथ इसका संगीत भी उस समय खूब चर्चा में रहा. इसी फिल्म का गाना 'मेहंदी से लिख गोरी' अपने रोमांटिक और देसी अंदाज की वजह से खास बन गया. गाने में प्यार को मेहंदी और शादी की खूबसूरत रस्मों से जोड़ा गया है. आयशा जुल्का और अविनाश वाधवन पर फिल्माए गए इस गीत में 90 के दशक के रोमांस की वो मासूमियत दिखाई देती है. गाने के बोल सुनकर ऐसा लगता है जैसे कोई प्रेमी अपनी भावनाओं को सीधे अपने साथी तक पहुंचा रहा हो. यही इसकी सबसे खास बात थी बिना ज्यादा तामझाम के प्यार का इजहार. ये खूबसूरत बोल समीर ने लिखे थे.

आशा भोसले की आवाज और नदीम-श्रवण की धुन का जादू

इस गाने को आशा भोसले ने अपनी खूबसूरत आवाज दी थी. संगीत नदीम-श्रवण ने तैयार किया था. यानी गाने के साथ 90 के दौर के संगीत की एक ऐसी टीम जुड़ी थी जिसने उस दौर में कई यादगार रोमांटिक गाने दिए. गाने की धुन में भारतीय शादी की खुशियों और प्रेम की मिठास दोनों का एहसास होता है. मेहंदी का जिक्र इसे और भी खास बना देता है. क्योंकि भारतीय शादियों में मेहंदी सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि प्यार और नई शुरुआत का प्रतीक भी मानी जाती है. खासतौर से फिल्म में इस गाने को करवाचौथ के मौके पर फिल्माया गया था. इस वजह से ये गाना महिलाओं के लिए और भी अहम हो जाता है. बात करें फिल्म की कहानी की तो बलमा की कहानी एक अमीर लड़की और एक पढ़े लिखे बेरोजगार लड़के की शादी के इर्द गिर्द घूमती है. 

यह भी पढ़ें: जब 24 साल की इस एक्ट्रेस ने 1989 में ला दी थी सूनामी, एक साल में 15 फिल्में हुईं रिलीज, गोविंदा और सनी देओल के साथ दीं सुपरहिट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mehandi Se Likh Gouri, Mehendi Songs, Ayesha Julka, Asha Bhosle, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com