विज्ञापन

जब 24 साल की इस एक्ट्रेस ने 1989 में ला दी थी सूनामी, एक साल में 15 फिल्में हुईं रिलीज, गोविंदा और सनी देओल के साथ दीं सुपरहिट

हम 80 और 90 के दशक की जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं वह बतौर लीड एक्ट्रेस अपनी डेब्यू फिल्म से ही स्टार बन गई थी. पहली फिल्म के अलावा अमिताभ बच्चन के साथ एक स्पेशन डांस नंबर भी इनके करियर की हाईलाइट में खास है.

जब 24 साल की इस एक्ट्रेस ने 1989 में ला दी थी सूनामी, एक साल में 15 फिल्में हुईं रिलीज, गोविंदा और सनी देओल के साथ दीं सुपरहिट
अमिताभ बच्चम के साथ दे चुकी हैं हिट फिल्म, पहचाना क्या?
Social Media
नई दिल्ली:

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस हैं किमी काटकर. 1980 और 90 के दशक में किमी एक पॉपुलर नाम थीं. मॉडलिंग से एक्टिंग का सफर तय करने वाली किमी ने अपने करियर में करीब 50 से ज्यादा फिल्में कीं और उनकी यादगार फिल्मों में एडवेंचर्स ऑफ टार्जन (1985) और हम (1991) शामिल है.  किमी ने अपने करियर की शुरुआत 1985 में फिल्म पत्थर दिल से की थी. इस फिल्म में किमी सपोर्टिंग रोल में थीं. इसके बाद इसी साल हेमंत बिर्जे के साथ इनकी एडवेंचर्स ऑफ टार्जन आई.

एडवेंचर्स ऑफ टार्जन ने किमी को रातों रात स्टार बना दिया. इस फिल्म के बाद उनके करियर की गाड़ी चल निकली. वह मेरा लहू, दरिया दिल, सोने पे सुहागा, गैर कानूनी, जैसी करनी वैसी भरनी, खून का कर्ज जैसी कई फिल्मों में नजर आईं. 1988 से 1990 के बीच किमी ने करीब 35 फिल्में कीं. इनमें से 15 तो 1989 में ही रिलीज हुई थीं. इनमें से 11 फिल्में फ्लॉप रही थीं और 4 ने सक्सेस का मुंह देखा था. ये फिल्में थीं जैसी करनी वैसी भरनी, गैर कानूनी, वर्दी, खोज. 

Image of Kimi Katkar –Indian Hindi Film Actress – 1985

किमी को ज्यादातर अनिल कपूर, गोविंदा, आदित्य पंचोली के साथ कास्ट किया गया लेकिन वह सीनियर एक्टर जैसे कि धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना, जीतेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा और ऋषि कपूर के साथ भी स्क्रीन शेयर करती नजर आईं.  1991 में वह अमिताभ के साथ फिल्म 'हम' में नजर आई थीं. इसका गाना 'जुम्मा चु्म्मा' खूब हिट हुआ था और ये आज भी काफी पॉपुलर है. 

सुपर हिट रही हम के बाद किमी हमला, सरफिरा, सियासत, जुल्म की हुकूमत में नजर आईं. साल 1992 में आई हुकूमत में किमी गोविंदा के अपोजिट नजर आई थीं ये उनकी आखिरी फिल्म रही. फिलहाल किमी फिल्मी पर्दे से दूर अपनी फैमिली के साथ लाइफ इंजॉय कर रही हैं और जब भी किसी इवेंट या खास मौके पर नजर आती हैं तो उनकी तस्वीरें खूब वायरल होती हैं. 

यह भी पढ़ें: 72 साल से इश्कबाजी सिखा रहा शमशाद बेगन का ये चुलबुला गाना, आज तक नहीं हुआ पुराना, सुनते ही चढ़ जाता है जुबान पर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kimi Katkar, Kimi Katkar Amitabh Bachchan, Kimi Katkar Biography, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com