साल 2023 में कई फिल्में आई, जिन्होंने दर्शकों का ध्यान खींचा. लेकिन बच्चों का ध्यान खींचने वाली कम ही फिल्में थीं. हालांकि बार्बी ने लोगों को थियेटरों में जाने के लिए मजबूर कर दिया. लेकिन यह भी ज्यादा दिनों तक नहीं चला और अपने कंटेंट के चलते काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा. लेकिन अक्टूबर के महीने में एक कार्टून फिल्म ने दुनियाभर में लोगों का ध्यान खींचा, जिसके चलते केवल 249 करोड़ बजट वाली फिल्म ने 1200 से ज्यादा करोड़ की कमाई की.
बच्चों की फिल्म इन हिंदी
हम बात कर रहे हैं कैल ब्रंकर द्वारा निर्देशित पॉ पेट्रोल: द माइटी मूवी, जिसमें दान दुरैन, क्रिस्टर बैल और जेम्स मार्सडेन नजर आए थे. फिल्म की कहानी ऐसी थी कि एक जादुई उल्का पिंड एडवेंचर सिटी में उतरता है और PAW गश्ती पपी को सुपर पॉवर देता है, और उन्हें ताकतवर बना देता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
Paw Patrol: The Mighty Movie 13 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसने भारत में 4.05 करोड़ की कमाई की थी. जबकि दुनियाभर में 1250 करोड का बिजनेस किया था. इस हॉलीवुड फिल्म को भले ही लोगों ने मिस कर दिया है. लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर इस फिल्म को अभी भी खूब प्यार मिल रहा है.
बता दें, इस साल ओपेनहाइमर, मिशन इम्पॉसिबल और बार्बी जैसी हॉलीवुड फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं