विज्ञापन

25 साल पुरानी वो हॉरर फिल्म जिसमें थे 9 गाने, 7 सिंगर ने दी आवाज, हर गाना Millennials से लेकर Gen-Z तक रहा है फेवरेट

24 साल पहले एक हॉरर फिल्म आई थी. जो ना केवल अपने हॉरर से बल्कि गानों से आज तक सुपरहिट कही जाती है. फिल्म की कहानी से ज्यादा इसके गाने इसकी मजबूती थे.

25 साल पुरानी वो हॉरर फिल्म जिसमें थे 9 गाने, 7 सिंगर ने दी आवाज, हर गाना Millennials से लेकर Gen-Z तक रहा है फेवरेट
25 साल पुरानी वो हॉरर फिल्म जिसमें थे 9 गाने, 7 सिंगर ने दी आवाज
NDTV

24 साल पहले एक हॉरर फिल्म आई थी. जो ना केवल अपने हॉरर से बल्कि गानों से आज तक सुपरहिट कही जाती है. फिल्म की कहानी से ज्यादा इसके गाने इसकी मजबूती थे. फिल्म के गाने इतने मशहूर हुए कि आज भी कई ऑटो रिक्शा, बस और टैक्सी में सुनने को मिल जाते हैं. इस फिल्म का नाम राज है, जो साल 2002 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. उस वक्त किसी को अंदाजा नहीं था कि गाने सिर्फ हॉरर फिल्म का बैकग्राउंड नहीं, बल्कि बॉलीवुड म्यूजिक का एक नया अध्याय लिख देगा. 

बिके 30 लाख कैसेट्स

नादिम-श्रवण की धुनों और समीर के बोल ने प्यार, रहस्य और रोमांस का ऐसा मेल बनाया कि राज फिल्म के गाने शादियों से लेकर पार्टियों तक हर जगह बजने लगे. अलका याग्निक, उदित नारायण, अभिजीत, सरिका कपूर, जॉली मुखर्जी और बाली ब्रह्मभट्ट जैसे गायकों की आवाजों ने इन आवाज को अमर बना दिया. बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार राज फिल्म के गानों की एल्बम की 30 लाख कैसेट बिककर उस साल का तीसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला साउंडट्रैक बना और फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता में बड़ा योगदान दिया.

ये Video भी देखें: Haiwaan Review: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी का कमाल या निराशा?

हिट गाने और उनके जादुई फैक्ट्स

राज में ‘आपके प्यार में हम', ‘जो भी कस्में', ‘कितना प्यारा है', ‘मैं अगर सामने' और ‘इतना मैं चाहूं' जैसे गाने शामिल थे. ‘आपके प्यार में' अलका याग्निक की सोलो धुन ने रेडियो मिर्ची चार्ट्स पर हफ्तों राज किया. नादिम-श्रवण ने अपने 90 के दशक के जादू को फिर से जगाया. गाने फिल्म रिलीज से पहले ही हिट हो चुके थे और पॉल मैकार्टनी जैसे अंतरराष्ट्रीय कलाकार ने भी इसकी तारीफ की थी.

राज का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

विक्रम भट्ट निर्देशित राज में डिनो मोरिया और बिपाशा बसु ने मुख्य भूमिका निभाईं. आशुतोष राणा और मालिनी शर्मा ने भी दमदार एक्टिंग की. फिल्म 2002 को रिलीज हुई. करीब 5 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म ने भारत में लगभग 21.46 करोड़ नेट कलेक्शन किया और ब्लॉकबस्टर घोषित हुई. वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 37 करोड़ रहा.

अनिल कपूर को ऑफर हुई फिल्म

शुरुआत में यह फिल्म अनिल कपूर को ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने हॉरर फिल्म ठुकरा दी. लीसा रे को हीरोइन साइन किया गया था और उन्होंने कुछ शूटिंग भी की, लेकिन बाद में बाहर हो गईं. तब डिनो की गर्लफ्रेंड बिपाशा बसु ने मौका पाया. फिल्म ‘व्हाट लाइज बिनीथ' से प्रेरित थी. संगीत ने ही फिल्म को आम हॉरर से अलग बनाकर यादगार बनाया.

ये भी पढ़ें; 46 साल पुराना वो गाना जिसने तांगेवालों की बढ़ा दी थी इज्जत, महमूद अजीज की आवाज ने बनाया सुपरहिट, मिलेनियल्स के वॉकमैन में चलता था रिपीट में

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raaz, Raaz  box Office, Raaz 2002 Full Movie, Raaz 2002 Full Movie Download, Raaz Film
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com