विज्ञापन

'आपके प्यार में हम सवरने लगे' गाने से मिली पहचान, 23 साल बाद सामने आईं 'राज' की हीरोइन, अब करती है खेती चलाती है फार्म

साल 2002 में एक फिल्म आई थी, जिसके नाम 'राज' था. यह एक हॉरर फिल्म थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था. फिल्म 'राज' में डीनो मोरिया, बिपाशा बसु और आशुतोष राणा जैसे कलाकार थे.

'आपके प्यार में हम सवरने लगे' गाने से मिली पहचान, 23 साल बाद सामने आईं 'राज' की हीरोइन, अब करती है खेती चलाती है फार्म
'आपके प्यार में हम सवरने लगे' गाने से मिली पहचान
NDTV

साल 2002 में एक फिल्म आई थी, जिसके नाम 'राज' था. यह एक हॉरर फिल्म थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था. फिल्म 'राज' में डीनो मोरिया, बिपाशा बसु और आशुतोष राणा जैसे कलाकार थे. फिल्म में सेकेंड लीड एक्ट्रेस का रोल मालिनी शर्मा नाम की एक हीरोइन ने किया था. मालिनी शर्मा ने अपने करियरों में 4-5 फिल्मों में काम किया. इसके बाद उन्होंने फिल्म 'राज' की. लेकिन राज के बाद मालिनी शर्मा ने फिल्मी दुनिया से खुद को अलग कर लिया.वह अब बॉलीवुड छोड़कर अब सह्याद्री हिल्स पर शांत जिंदगी जी रही हैं. वो फार्म स्टे चलाती हैं, खुद सब्जियां उगाती हैं और मेहमानों को घर का बना खाना परोसती हैं.

आपके प्यार में गाने से हुईं मशहूर

मालिनी ने मॉडलिंग से करियर शुरू किया था. बॉम्बे वाइकिंग्स के गाने 'क्या सूरत है' और मीका सिंह के 'सावन में लग गई आग' में काम करने के बाद टीवी शो 'कैट्स' में नजर आईं. 2002 में विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म 'राज' में डीनो मोरिया और बिपाशा बसु के साथ अहम किरदार निभाया. खासकर गाने 'आपके प्यार में' में उनकी अदाएं याद रह गईं. इसी दौरान उन्होंने अभिनेता प्रियांशु चटर्जी से शादी की, लेकिन कुछ सालों में तलाक हो गया. 

अब चलाती है फार्म

इसके बाद मालिनी ने धीरे-धीरे कैमरे से दूरी बना ली. 2002 में ही उन्होंने एक फिल्म से आखिरी वक्त पर नाम वापस ले लिया था क्योंकि वो कैमरे के पीछे काम करना चाहती थीं. अब वो 'द स्लो लोकल' नाम से फार्म चलाती हैं. पहले वर्सोवा में लोकल खाना, क्राफ्ट और वर्कशॉप चलाती थीं. अब पुणे से करीब दो घंटे दूर एक फार्म स्टे चला रही हैं. वहां फल-सब्जियां उगाती हैं और मेहमानों के लिए जैविक खाना बनाती हैं. 

अपने जिंदा होने की कही बात

जमीन पर अरजुन, हरड़, कोकम जैसे पेड़ हैं. उन्होंने पहाड़ वाले हिस्से को जंगल की तरह छोड़ रखा है ताकि प्रकृति बनी रहे. हाल ही में मालिनी ने इंस्टाग्राम पर 'द स्लो लोकल डायरीज' शुरू किया. 23 साल बाद कैमरे के सामने आकर उन्होंने कहा, 'मैं जिंदा हूं. यहां हूं.' साथ में 'राज' का गाना बजाया. वो कॉफी कंपनी में रिलेशनशिप मैनेजर का काम भी कर रही हैं और फार्म पर विला किराए पर देती हैं. 

ये भी पढ़ें; सुबह 6 बजे से रात 3 बजे तक शो, 2250 रुपये का टिकट, यश की 'Toxic' के लिए थिएटरों में खास तैयारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malini Sharma, Malini Sharma Raaz, Raaz, Raaz 2002 Full Movie, Raaz  box Office
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com