विज्ञापन
8 years ago
नई दिल्ली: एशिया कप 2018  में कप्तान रोहित शर्मा और शिखर धवन की पहले विकेट के लिये रिकॉर्ड साझेदारी के दम पर भारत ने रविवार को अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर लगातार दूसरे मैच में 63 गेंदें शेष रहते हुए नौ विकेट से एकतरफा जीत दर्ज करके एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह लगभग सुनिश्चित की. पाकिस्तान ने भारत को 238 रन का लक्ष्य दिया लेकिन रोहित (119 गेंदों पर नाबाद 111 रन) और धवन (100 गेंदों पर 114 रन) ने इसे बौना साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. रोहित ने 19वां शतक जमाया. उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और चार छक्के लगाये. धवन ने अपनी 15वीं शतकीय पारी खेली जिसमें 16 चौके और दो छक्के शामिल हैं. इन दोनों ने पहले विकेट के लिये 210 रन की साझेदारी की जो भारत की तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ नया रिकॉर्ड है. भारत ने 39.3 ओवर में एक विकेट 238 रन बनाये.
 

India vs Pakistan, एशिया कप UPDATES  

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Asia Cup, India Vs Pakistan, Live Score
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com