41,587 दर्शक, कमेंट्री बॉक्स पर महानायक अमिताभ बच्चन मौजूद... ऐसा लग रहा था कि मैच एडिलेड नहीं, बल्कि ईडन गार्डन में हो रहा है। चारों तरफ नीले कपड़े में भारतीय दर्शक ही दिखाई दे रहे थे।
टॉस हारना पाकिस्तान के लिए भारी पड़ा -
मैदान पर टॉस के लिए महेंद्र सिंह धोनी और मिसबाह-उल-हक आए। मिसबाह को जो डर था, वही हुआ। भारत ने टॉस जीता और बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। ऐसा लग रहा था कि टॉस जीतने के साथ ही भारत ने 25 प्रतिशत मैच जीत लिया था, क्योंकि यह पहली बार नहीं था। वर्ल्ड कप के इतिहास में यह पांचवां अवसर था, जहां टॉस हारने के बाद पाकिस्तान को बोलिंग करना पड़ रहा था। इससे पहले 1992, 1996, 1999, और 2011 में भी पाकिस्तान टॉस हारा था और मैच भी।
विराट कोहली की 'विराट' पारी -
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
विराट कोहली ने शानदार पारी खेलते हुए पाकिस्तान से मैच छीन लिया। विराट अपने पिछले चार मैचों में सिर्फ 24 रन बना पाए थे, लेकिन आज उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जमाया। विराट ने 107 रन की पारी खेली, जिसमें आठ चौके शामिल थे। इस बेहतरीन पारी के लिए उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' का भी खिताब मिला।
शिखर धवन और सुरेश रैना का फॉर्म में लौटना -
शिखर धवन ने भी आज शानदार खेल का प्रदर्शन किया और विराट कोहली के साथ मिलकर 129 रन जोड़े। शिखर जब 73 रन बनाकर रन आउट हुए, तब तक भारत की स्थिति मजबूत हो चुकी थी। सुरेश रैना की बैटिंग को लेकर जो सवाल उठ रहे थे, वह आज खत्म हो गया। पिछले पांच मैचों में रैना सिर्फ 64 रन बना पाए थे, लेकिन आज उन्होंने सधी पारी खेली। अजिंक्य रहाणे से पहले धोनी ने रैना को बैटिंग करने भेजा और रैना ने तेज खेलते हुए 56 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 74 रन बनाए।
पाकिस्तान की खराब फील्डिंग -
जहां भारत ने आज शानदार फील्डिंग करते हुए कई अच्छे कैच पकड़े, वहीं पाकिस्तान ने कई कैच ड्रॉप किए। मैच में विराट कोहली के दो कैच ड्रॉप हुए। 10.5 ओवर में शाहिद अफरीदी की गेंद पर यासिर शाह, कोहली का कैच पकड़ने में नाकामयाब रहे और 31.5 ओवर में उमर अकमल ने भी कोहली का कैच गिरा दिया।
पाकिस्तान की ऑस्ट्रेलिया में अनुभव की कमी :
पाकिस्तान टीम में मिसबाह-उल-हक़ और अहमद शहजाद को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज अच्छा खेल नहीं पाए। इसकी वजह थी ऑस्ट्रेलिया के मैदान पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों के की अनुभव की कमी। जहां पिछले करीब तीन महीने से भारत ऑस्ट्रेलिया में मैच खेल रहा है, वहीं पाकिस्तान को प्रैक्टिस करने के लिए ज्यादा समय नहीं मिला पाया। पिछले 10 साल में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया में सिर्फ 11 मैच खेले हैं, जिसमें उसे सिर्फ तीन में जीत मिली है और बाकी आठ मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा।