बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि हाल में जो विकास दर का आंकड़ा आया है उससे एक बार फिर साबित हुआ है कि विकास दर के मामले में बिहार अव्वल है. लेकिन नीतीश ने अपने आलोचकों पर इन आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि बिहार में जो काम किया है उसी के कारण बिहार की प्रतिष्ठा बढ़ी है और बिहार को तो बहुत लोग कहते हैं पिछड़ा है पिछड़ा है, तो भाई हम पिछड़ा हैं, अच्छा है हम पिछड़े ही रहना चाहते हैं. नीतीश ने ये बात गुरुवार को अपनी पार्टी के अति पिछड़ा सम्मेलन में भाषण के दौरान कही. नीतीश का कहना है कि हम पिछड़ा ही नहीं, हम तो अति पिछड़ा हैं. फिर उन्होंने अपने विरोधियों को निशाने पर रखते हुए कहा कि जो मन करे बोलते रहिए, लेकिन बिहार की विकास दर एक बार फिर 11.3 प्रतिशत पर आ गई हैं. ये निष्पक्ष एजेंसियों का आंकड़ा है और ये 2009 से आ रहा है.
हालांकि नीतीश ने माना कि बीच के दस सालों में एकाध साल का अपवाद हुआ होगा लेकिन 2009 से लगातार हमलोग का विकास दर डबल डिजिट में है. नीतीश ने कहा कि उन्हें इस बात की परवाह नहीं कि बहुत लोग गुप्त रखी बात बोलते रहते हैं, बयान देते रहते हैं, जो मर्ज़ी आए बोलिए लेकिन काम पर कोई असर नहीं.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
नीतीश ने दावा किया कि आज उसका यह प्रभाव है कि बिहार की विकास दर बरक़रार है. इससे पहले विकास दर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उप मुख्य मंत्री सुशील मोदी ने कहा था कि बिहार बिना विशेष राज्य का दर्जा प्राप्त किए विकास दर में देश में शीर्ष राज्यों में शामिल है.
VIDEO: नीतीश कुमार बोले- बिहार में भी मिलेगा गरीब सवर्णों को आरक्षण
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं