विज्ञापन

मोकामा में सोनू-मोनू के घर जिन पुलिसकर्मियों की ली गई तलाशी, अब उन्हीं पर गिरी गाज

मोकामा के कुख्यात गैंगस्टर सोनू-मोनू के घर पर पुलिसकर्मियों की उस समय तलाशी ली गई. जब एक सरपंच पति पर फायरिंग से जुड़े मामले में पुलिस की टीम छापेमारी के लिए कुख्यात गैंगस्टर के घर पर पहुंची थी.

मोकामा में सोनू-मोनू के घर जिन पुलिसकर्मियों की ली गई तलाशी, अब उन्हीं पर गिरी गाज
मोकामा में सोनू-मोनू के घर जिन पुलिसकर्मियों की ली गई तलाशी, अब उन्हीं पर गिरी गाज

बिहार के मोकामा जिले में कुख्यात गैंगस्टर सोनू-मोनू के घर पर उनके गुर्गों द्वारा पुलिसकर्मियों की तलाशी पर बड़ा एक्शन हुआ है. अनंत सिंह के समर्थक और पूर्व सरपंच पर फायरिंग की घटना के बाद गैंगस्टर के घर रेड के लिए गए 2 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. गैंगस्टर के घर में पुलिस की तलाशी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग की किरकिरी हो रही थी. इसके बाद एसएसपी ने कर्त्तव्य के प्रति घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में दोनों पुलिस अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर सस्पेंड कर दिया है.

थानाध्यक्ष समेत 4 अन्य पुलिसकर्मियों की तलाशी

एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने हाथीदह थानाध्यक्ष रंजन कुमार और पंचमहला थानाध्यक्ष कुंदन कुमार को तत्काल सस्पेंड करने का आदेश जारी किया गया है. शनिवार को फायरिंग की घटना के बाद सोनू मोनू के घर पर रेड के दौरान हाथीदह थानाध्यक्ष रंजन कुमार समेत चार अन्य पुलिसकर्मियों की सोनू मोनू के गुर्गों ने तलाशी ली थी. इस दौरान पंचमहला थानाध्यक्ष कुंदन कुमार पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी करते देखे गए.

पचमहला थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार

पचमहला थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार

पुलिसकर्मियों की तलाशी से बिहार पुलिस की किरकिरी

बता दें कि गैंगस्टर सोनू-मोनू के घर पर पुलिसकर्मियों की उस समय तलाशी ली गई. जब एक सरपंच पति पर फायरिंग से जुड़े मामले में पुलिस की टीम छापेमारी के लिए कुख्यात गैंगस्टर के घर पर पहुंची थी. उस दौरान पुलिस की टीम को घर के अंदर दाखिल होने से पहले बाहर ही उनके गुर्गों ने तलाशी ली. गैंगस्टर के गुर्गों द्वारा थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिसकर्मियों की तलाशी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ, जिसे पुलिस महकमे की भारी किरकिरी हुई. कांग्रेस पार्टी ने तो इसे बिहार पुलिस के माथे पर काली स्याही से लगा कलंक करा दिया है.

फायरिंग की घटना एक फेसबुक पोस्ट को लेकर हुई. जानकारी के मुताबिक, सरपंच पति मुकेश सिंह ने फेसबुक पर एक पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने पुलिस की प्रशंसा की थी. मुकेश सिंह, मोकामा विधायक अनंत सिंह के समर्थक बताए जा रहे हैं. शन‍िवार शाम के समय जब वह पंचायत करने गांव में ही जा रहे थे.

इसी बीच गैंगस्‍टर सोनू-मोनू के पिता प्रमोद सिंह ने उस फेसबुक पोस्ट को डिलीट करने को कहा, जिसको लेकर दोनों में विवाद हो गया. फिर क्या था, प्रमोद स‍िंह ने अपने बेटे सोनू-मोनू को फोन कर बुलाया और सरंपच पति मुकेश सिंह पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दी गई. आरोप है कि सोनू-मोनू के साथ उसके गुर्गों ने मुकेश सिंह पर कई राउंड फायरिंग की. हालांकि, मुकेश सिंह बाल-बाल बच गए हैं. फायर‍िंग की घटना के बाद हाथीदह, मरांची पंचमहला समेत कई थानों की पुलिस सोनू-मोनू के घर पहुंची थी. 

यह भी पढे़ं-

ब‍िहार: कुख्‍यात सोनू-मोनू के गुर्गों ने पुल‍िस की ली तलाशी, फ‍िर घर में  म‍िली एंट्री; वीड‍ियो वायरल 

मोकामा में सोनू-मोनू गैंग द्वारा पुलिस की तलाशी पर सियासी बवाल, डिप्टी सीएम बोले- पुलिस हिसाब करेगी

लेखक के बारे में
img
श्यामजी तिवारी
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Mokama News, Mokama Mla Anant Singh, Mokama Gangster Sonu Monu, Sonu Monu Gang Mokama
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com