विज्ञापन
This Article is From May 13, 2018

तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या की हुई शादी, नीतीश कुमार ने दिया आशीर्वाद

बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, शरद यादव, अखिलेश यादव सहित कई दिग्गज नेता हुए शामिल

तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या की हुई शादी, नीतीश कुमार ने दिया आशीर्वाद
तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या को सीेएम नीतीश कुमार ने आशीर्वाद दिया.
  • आरजेडी के विधायक चंद्रिका राय की पुत्री हैं ऐश्वर्या
  • तेजस्वी यादव एवं बेटी मीसा भारती ने नीतीश का स्वागत किया
  • उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव नहीं आए
पटना: राष्ट्रीय जनता दल के नेता एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालूप्रसाद यादव और राबड़ी देवी के बेटे तेजप्रताप यादव आज ऐश्वर्या राय के साथ शादी के बंधन में बंध गए. ऐश्वर्या आरजेडी के विधायक चंद्रिका राय की पुत्री हैं. विशाल वेटरनेरी कॉलेज मैदान में आयोजित विवाह समारोह में कई वीआईपी और हजारों आम लोगों ने हिस्सा लिया. बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी कैबिनेट के कई सहयोगी, दिग्गज समाजवादी नेता शरद यादव ने वर-वधु को आशीर्वाद दिया.


 
तेजस्वी और तेज प्रताप का 'देसी डांस'
 


नीतीश कुमार के बगल में बैठे तेजस्वी यादव
Tejpratap

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सभी शीर्ष पदाधिकारी अतिथियों के स्वागत के लिए प्रवेश द्वार पर खड़े थे. नीतीश कुमार भी इस अवसर पर शामिल हुए और वर - वधु को आर्शीवाद दिया. लालू के छोटे बेटे और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एवं बेटी मीसा भारती ने नीतीश का स्वागत किया. मीसा राज्यसभा की सदस्य हैं.
Tejpratap
 
वहां आए अन्य गणमान्य व्यक्तियों में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं उनकी पत्नी डिम्पल यादव, एनसीपी के नेता प्रफुल्ल पटेल, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह एवं वकील राम जेठमलानी शामिल थे.

उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव विवाह समारोह में अनुपस्थित दिखे. दोनों नेता देश से बाहर हैं.
 
Tejpratap

शादी में शिरकत करने आए मेहमानों के ठहरने के लिए शहर के शीर्ष होटलों में करीब 100 कमरे बुक किए गए है.



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tejpratap-Aishwrya Wedding
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com