बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ( फाइल फोटो)
- तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा
- 'पप्पू' की बढ़ रही है लोकप्रियता
- 'गप्पू' खा रहे हैं हिचकोले
पटना:
बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव भी 'पप्पू' विवाद में कूद गए हैं. उन्होंने कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को तथाकथित 'पप्पू' कहा है., लेकिन साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'गप्पू' का भी नाम दे दिया है. तेजस्वी यादव के मुताबिक जहां राहुल गांधी उर्फ़ पप्पू अपने स्वाभाविक गुणों के कारण अब लोकप्रियता में ऊपर जा रहे हैं. वहीं गप्पू जिससे उनका मतलब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से है उन्हें झूठे सपनो का सौदागर बताते हुए कहा हैं कि उनका ग्राफ़ हज़ारो-करोड़ ख़र्च करने के बाद उनकी नाकामी के कारण नीचे जा रहा है.
नीतीश के बच्चा कहने पर तेजस्वी का पलटवार, बोले- बच्चा कहते हैं तो खुद बड़ों जैसा सलूक भी करें
तेजस्वी ने अपने ट्वीट में राहुल की तरफ़दारी करते हुए आगे लिखा है कि सत्ता से दूर रहने के बाद पप्पू अपनी जगह पुख़्ता करने में कामयाब रहे वही गप्पू सरकारी मशीनरी का बेतहाशा दुरुपयोग करने के बाद आज हिचकोले खा रहे हैं. निश्चित रूप से तेजस्वी अपने ट्वीट के माध्यम से राहुल की तरफ़दारी कर अपने को राजनीति में राहुल के क़रीब ला रहे हैं. वहीं नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़ अपने आक्रामक तेवर अपनाकर अपने समर्थकों को संदेश दे रहे हैं कि तमाम करवाई के बावजूद वो या उनका परिवार झुकने वाला नहीं है.
वीडियो : चुनाव आयोग ने 'पप्पू' पर लगाई रोक
तेजस्वी ने आख़िर में गुजरात मॉडल की चर्चा करते हुए कहा कि समर्थित संस्थानो में भक्तों से प्रोपेगेंडा उगलवा सस्ती प्रसिद्द हासिल तो की जा सकती हैं पर समय की कसौटी पर जांचने से बनावटी रंग उतर जाता हैं वैसे ही अच्छे दिन गुजरात मॉडल की क़लई खुल रही है.
तथाकथित पप्पू सता से दूर रहकर भी अपनी जगह पुख़्ता करने में कामयाब रहे वहीं पेटेंट प्राप्त ‘गप्पू’ सरकारी मशीनरी का बेतहाशा दुरुपयोग करने के बाद भी आज हिचकोले खा रहे है।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 16, 2017
पप्पू अपने स्वाभाविक गुणों से लोकप्रियता के नए आयाम छू रहे है वहीं झूठे सपनों के सौदागर ‘गप्पू’ का ग्राफ़ हज़ारों करोड़ रू IT सेल पर ख़र्च करने के बाद भी नाकामी के साथ नीचे गिर रहा है।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 16, 2017
नीतीश के बच्चा कहने पर तेजस्वी का पलटवार, बोले- बच्चा कहते हैं तो खुद बड़ों जैसा सलूक भी करें
तेजस्वी ने अपने ट्वीट में राहुल की तरफ़दारी करते हुए आगे लिखा है कि सत्ता से दूर रहने के बाद पप्पू अपनी जगह पुख़्ता करने में कामयाब रहे वही गप्पू सरकारी मशीनरी का बेतहाशा दुरुपयोग करने के बाद आज हिचकोले खा रहे हैं. निश्चित रूप से तेजस्वी अपने ट्वीट के माध्यम से राहुल की तरफ़दारी कर अपने को राजनीति में राहुल के क़रीब ला रहे हैं. वहीं नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़ अपने आक्रामक तेवर अपनाकर अपने समर्थकों को संदेश दे रहे हैं कि तमाम करवाई के बावजूद वो या उनका परिवार झुकने वाला नहीं है.
वीडियो : चुनाव आयोग ने 'पप्पू' पर लगाई रोक
तेजस्वी ने आख़िर में गुजरात मॉडल की चर्चा करते हुए कहा कि समर्थित संस्थानो में भक्तों से प्रोपेगेंडा उगलवा सस्ती प्रसिद्द हासिल तो की जा सकती हैं पर समय की कसौटी पर जांचने से बनावटी रंग उतर जाता हैं वैसे ही अच्छे दिन गुजरात मॉडल की क़लई खुल रही है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Tejaswai Yadav