विज्ञापन

मुख्यमंत्री बन गए लेकिन बिल समझ में नहीं आया...सम्राट चौधरी को महिला आरक्षण के मुद्दे पर तेजस्वी ने घेरा

महिला आरक्षण बिल को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सत्ता पक्ष पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने सम्राट चौधरी के बयान, परिसीमन, केंद्र की भूमिका, महिला प्रतिनिधित्व, फ्लोर टेस्ट, अपराध और भ्रष्टाचार को लेकर सरकार की नीयत और नीतियों पर सवाल खड़े किए हैं.

मुख्यमंत्री बन गए लेकिन बिल समझ में नहीं आया...सम्राट चौधरी को महिला आरक्षण के मुद्दे पर तेजस्वी ने घेरा
  • तेजस्वी यादव ने महिला आरक्षण बिल को लेकर सम्राट चौधरी की समझ पर सवाल उठाए और सरकार की नीयत पर आलोचना की
  • तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण के पीछे परिसीमन की मनमानी हो रही है और केंद्र की भूमिका संदिग्ध है
  • उन्होंने कहा कि बीजेपी और आरएसएस महिलाओं के खिलाफ हैं और महिला आरक्षण बिल पर उनका विरोध अनुचित है

महिला आरक्षण बिल को लेकर चल रही सियासी बहस के बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर तीखा हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने महिला आरक्षण, परिसीमन, केंद्र की भूमिका और बिहार की मौजूदा राजनीतिक स्थिति को लेकर कई सवाल खड़े करते हुए सरकार की नीयत और नीतियों पर निशाना साधा. महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष के विरोध को लेकर सत्ता पक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों और सम्राट चौधरी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री तो बन गए हैं, लेकिन उन्हें यह बिल समझ में ही नहीं आया है.

परिसीमन और केंद्र की भूमिका पर उठाए सवाल

तेजस्वी यादव ने कहा कि महिला आरक्षण की आड़ में ये लोग परिसीमन करना चाह रहे थे और सम्राट चौधरी से पूछा जाना चाहिए कि जब यह बिल तीन साल पहले पास हो गया था तो राष्ट्रपति से उस पर हस्ताक्षर क्यों नहीं कराए गए, इसे लागू क्यों नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि इन लोगों को ज्ञान नहीं है, लेकिन ये खुद को ज्ञानी समझ रहे हैं. तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि ये लोग वही करेंगे जो “गुजराती भाई” कहेंगे और अब इन्हें चलाने के लिए दिल्ली से पीएमओ से लोग आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि अब इनके प्रिंसिपल सेक्रेटरी वही बनेंगे जो पीएमओ से आएंगे और जो दो लोग चाहेंगे वही होगा.

ये भी पढ़ें : बीजेपी सबसे बड़ी महिला विरोधी... महिला आरक्षण बिल को लेकर तेजस्‍वी यादव का हमला

महिला टिकट, आरएसएस को लेकर बीजेपी पर निशाना

तेजस्वी यादव ने दावा किया कि सबसे अधिक लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को टिकट उनके दल ने दिया है और सवाल किया कि बीजेपी के लोग आखिर किसको मानने वाले हैं. आरएसएस पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि ये आरएसएस के लोग हैं जो महिलाओं से पैर दबाते हैं और मनुस्मृति में महिलाओं के लिए क्या जगह है, यह सभी जानते हैं. उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण को लेकर कोई विरोध नहीं था और यह सर्वसम्मति से तीन साल पहले ही पारित हो गया था, अब केवल संख्या बढ़ाने की बात की जा रही थी.

महिला आरक्षण 50% और ओबीसी हिस्सेदारी की मांग

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि सीटों का परिसीमन अपने हिसाब से किया जा रहा है और जहां विपक्ष मजबूत है, वहां की सीटों को बार‑बार काटा जा रहा है. तेजस्वी यादव ने कहा कि यह साफ है कि महिला का विरोध कौन कर रहा है. उन्होंने मांग की कि महिला आरक्षण 50 प्रतिशत कर दिया जाए, लेकिन उसमें से ओबीसी महिलाओं को भी जगह दी जाए और आरक्षण में आरक्षण दिया जाए. 24 तारीख को होने वाले फ्लोर टेस्ट को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि यह केवल औपचारिकता है, इसलिए इसे बुलाया गया है.

ये भी पढ़ें ; 'नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने की आपकी प्रतिज्ञा पूरी हुई...', सम्राट चौधरी के CM बनने पर तेजस्वी की तंज भरी बधाई

ट्रिपल सी, अपराध और भ्रष्टाचार पर सरकार घिरी

उन्होंने नीतीश कुमार के ट्रिपल सी वाले बयान का जिक्र करते हुए कहा कि नीतीश कुमार कहते थे कि ट्रिपल सी से समझौता नहीं करेंगे और निशांत ने भी कहा था कि ट्रिपल सी से कोई समझौता नहीं होगा, लेकिन तेजस्वी यादव का दावा है कि नीतीश कुमार ने ट्रिपल सी से समझौता किया, तभी बिहार में अपराध पूरे देश में सबसे ज्यादा है. तेजस्वी यादव ने भ्रष्टाचार को लेकर भी सरकार पर हमला बोला और कहा कि सीएजी रिपोर्ट में 70 हजार करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का जिक्र है, ट्रेजरी जैसे घोटाले हुए हैं, लेकिन न तो कोई जांच हो रही है और न ही कोई अपराधी पकड़ा जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी एक कम्युनल पार्टी है और कथनी‑करनी में अंतर है, लोगों को जो सिखा दिया जाता है, वही जाकर ये लोग बोल देते हैं.

लेखक के बारे में
img
हिमांशु शेखर मिश्रा
Senior Editor, Political & Current Affairs
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Women Reservation Bill, Tejashwi Yadav Statement, Samrat Chaudhary, RJD, Bihar Politics, Women Reservation Controversy, Delimitation Issue, BJP Criticism, OBC Women Reservation, Bihar Floor Test
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com