विज्ञापन
This Article is From Apr 11, 2018

बिहार: पीएम मोदी ने किया एक हफ्ते में 8.5 लाख शौचालय बनने का दावा, जानिये क्या है हकीकत

पीएम मोदी के इस दावे के बाद से सोशल मीडिया खासकर ट्विटर पर इसे लेकर काफी सवाल उठाए जा रहे हैं.  

बिहार: पीएम मोदी ने किया एक हफ्ते में 8.5 लाख शौचालय बनने का दावा, जानिये क्या है हकीकत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.
पटना: चंपारण सत्याग्रह के 100 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित समारोह के समापन अवसर पर करीब 20,000 'स्वच्छाग्रहियों' को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पिछले एक हफ्ते में बिहार में 8.5 लाख से ज्यादा शौचालय बनाए गए हैं और ऐसा करना कोई आसान काम नहीं है. पीएम मोदी के इस दावे के बाद से सोशल मीडिया खासकर ट्विटर पर इसे लेकर काफी सवाल उठाए जा रहे हैं.   
 
पीएम मोदी के इस दावे को बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव सहित कई नेताओं ने चुनौती दी है. वहीं, दूसरी तरफ राज्य सरकार के अधिकारी भी यह कह रहे हैं कि पीएम मोदी का 8.5 लाख शौचालय एक हफ्ते में बनाने का दावा सच्चाई से काफी दूर है. उनका कहना है कि 8.5 लाख शौचालयों का निर्माण 13 मार्च से 9 अप्रैल के बीच हुए हैं. 

वहीं, कई लाख शौचालय ऐसे भी हैं, जिनका अभी तक जियो टैगिंग नहीं किया जा सका है. जियो टैगिंग एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके तहत गांवों में बने शौचालयों की मोबाइल फोन से फोटो लेकर उसके जीपीएस लोकेशन के साथ अपलोड किया जाता है ताकि किसी फर्जीवाड़े से बचा जा सके. बिहार में स्वच्छ भारत योजना सही तरीके से लागू नहीं हुई है. राष्ट्रीय औसत के मुकाबले बिहार में शौचालयों की संख्या बहुत कम है. राष्ट्रीय औसत 72 फीसदी है, जबकि बिहार में सिर्फ 52 फीसदी घरों में शौचालय है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Swachh Bharat, PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com