उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि वह लालू के बालू माफियाओं से संबंधों को भी उजागर कर देंगे....
- कहा - वह लालू के बालू माफियाओं से संबंधों को उजागर कर देंगे
- सुशील मोदी के पास वन मंत्रालय का भी प्रभार है
- उन्होंने नए सिरे मिट्टी घोटाले की जांच के आदेश दिए हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:
बिहार के नए उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा है कि वह अगले तीन दिन में लालू यादव को एक्सपोज कर देंगे. उन्होंने यह भी कहा कि वह लालू के बालू माफियाओं से संबंधों को भी उजागर कर देंगे. सुशील मोदी के पास वन मंत्रालय का भी प्रभार है. उन्होंने नए सिरे से मिट्टी घोटाले की जांच के आदेश दिए हैं. इस मामले में तेज प्रताप यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. सुशील मोदी ने इस मामले में पूरे विभाग को तलब किया है. बालू की अवैध खदान के मामले में उन्होंने बताया कि पिछले 48 घंटों में लगभग 100 लोगों से पूछताछ की गई है.
सुशील मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि विकास और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई उनकी शीर्ष प्राथमिकता है. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, "मैंने अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है. अब मैं पहले समीक्षा करूंगा, फिर अपनी प्राथमिकताएं तय करूंगा. हां, इतना जरूर है कि विकास और भ्रष्टाचार से लड़ाई मेरी पहली प्राथमिकता है."
ये भी पढ़ें : सुशील मोदी का करारा जवाब, गुप्त मतदान होता तो RJD टूट जाती, बहुमत था तो साबित कर लेते
उन्होंने कहा कि इस सरकार का गठन ही भ्रष्टाचार के खिलाफ हुआ है. भ्रष्टाचार, काला धन हमारी पहली प्राथमिकता है. बदले की भावना से काम नहीं होगा, परंतु सबूत आने पर किसी को छोड़ा भी नहीं जाएगा.
पढ़ें: बिहार BJP के असली हीरो सुशील मोदी कहीं अनसुने तो नहीं रह जाएंगे, ये था पहला तीर...
पूर्व वन एवं पर्यावरण मंत्री और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के बेटे तेजप्रताप यादव की कथित मिट्टी घोटाले में संलिप्तता के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "वन विभाग से जुड़ा मिट्टी घोटाला का जो मामला है, उसे देखेंगे। फाइलें मंगवाई गई हैं."
VIDEO : तेजस्वी इस्तीफा दे देते तो मैं यहां नहीं होता : सुशील मोदी
उल्लेखनीय है कि मोदी ने विपक्ष में रहने के दौरान पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान में मिट्टी घोटाले का आरोप लगाया था. हालांकि बाद में जांच के बाद इस मामले को सरकार ने क्लिीनचिट दे दी थी. मोदी ने कहा कि विभागवार समीक्षा कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी और उस पर काम किया जाएगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं