जेडीयू के नाराज नेता शरद यादव.
नई दिल्ली:
नीतीश कुमार और जेडीयू के वरिष्ठ नेता शरद यादव के बाद रिश्ता अभी भी सामान्य नहीं हुआ है. राज्य में गठबंधन की सरकार बदल जाने के बाद से दोनों के रिश्तों में खटास आ गई थी. तब से लगातार शरद यादव परोक्ष हमले करते आ रहे हैं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दल (युनाइटेड) द्वारा शनिवार को पटना में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित करने के दौरान शरद यादव गुट भी अलग से कार्यकारिणी की बैठक करेगा. इसकी जानकारी जदयू से निलंबित नेता अली अनवर ने शुक्रवार को दी. अनवर ने कहा, "इससे पहले हमने 19 अगस्त को पार्टी की बैठक में भाग लेने का फैसला किया था, लेकिन एक-एक कर हम सभी को निलंबित कर दिया गया और उन्होंने शरद जी का अनादर करना जारी रखा. इसलिए हमने अलग बैठक बुलाई है."
अनवर ने शरद यादव की अगुवाई वाले गुट को वास्तवितक जनता दल (युनाइटेड) बताया और कहा कि नीतीश कुमार की अगुवाई वाला जदयू भाजपा का जदयू है.
यह भी पढ़ें : आरपार के मूड में शरद यादव , विपक्ष के सम्मेलन 'साझा विरासत बचाओ' में निभाएंगे प्रमुख भूमिका
उन्होंने कहा कि यदि जरूरत होगी तो वे निर्वाचन आयोग से पार्टी चिह्न व नाम के लिए संपर्क करेंगे.
जदयू से बर्खास्त नेता अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि नीतीश कुमार एक तानाशाह बन गए क्योंकि उन्होंने कभी किसी चीज पर किसी दूसरे वरिष्ठ नेता के साथ पार्टी में चर्चा नहीं की. उन्होंने कहा कि उनके गुट को 14 राज्य इकाइयों का समर्थन है. (IANS की रिपोर्ट)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Sharad Yadav Camp