RJD विधायक और शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब की गिरफ्तारी के लिए बुधवार को पुलिस पटना स्थित उनके आवास पर पहुंची. हालांकि, वह अपने आवास पर नहीं मिले. इस दौरान ओसामा शहाब के आवास पर मौजूद उनके 2-3 करीबी लोगों से पुलिस ने पूछताछ की. इसके बाद वापस लौट गई. बताया जा रहा है कि ओसामा के करीबी लोगों ने इस दौरान पुलिस को बताया कि मामले में कोर्ट से स्टे मिला हुआ है. जिस पर पुलिस ने स्टे से जुड़े दस्तावेज भी मांगे.
अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट से खारिज
जानकारी के मुताबिक, जमीन से जुड़े विवाद मामले में सीवान पुलिस ओसामा शहाब की गिरफ्तारी के लिए पटना में उनके आवास पर पहुंची थी. इससे पहले इसी जमीन विवाद से जुड़े मामले में पिछले महीने सीवान की एक कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत खारिज कर दी थी. ओसामा शहाब समेत कई लोगों पर सीवान के महादेवा थाने में 15 अप्रैल को एक मुकदमा दर्ज हुआ था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्या जमीन से जुड़ा विवाद
मामले को लेकर आरोप लगाया कि सीवान शहर से सटे झुनापुर में जमीन पर निर्माण कार्य के दौरान आरोपियों ने खुद को जमीन का मालिक बताते हुए काम रुकवा दिया. साथ ही, कथित तौर पर मजदूरों के साथ मारपीट की गई और जमीन छोड़कर गोरखपुर लौट जाने की धमकी दी गई. RJD विधायक और बिहार के बाहुबली नेता रहे शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब समेत अन्य लोगों पर गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के कमनपुरा निवासी डॉक्टर विनय कुमार और उनकी पत्नी डॉक्टर सुधा सिंह ने दर्ज कराया था.
अभी वे लोग उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के खोराबार क्षेत्र में रह रहे हैं. कोर्ट से अग्रिम जमानत खारिज होने पर अब सीवान पुलिस ओसामा शहाब की गिरफ्तारी के लिए आज पटना स्थित उनके आवास पर पहुंची. हालांकि, वहां पर उनके न मिलने पर पुलिस खाली हाथ वापस लौट आई है.
यह भी पढ़ें-
RJD विधायक ओसामा शहाब को कोर्ट से बड़ा झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं