विज्ञापन
This Article is From Jun 28, 2019

तेजस्वी के संबंध में पूछे जाने पर पत्रकारों पर ही भड़कीं राबड़ी देवी, पूछा- आपके ही...

बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के पहले दिन शुक्रवार को विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव भाग लेने नहीं पहुंचे.

तेजस्वी के संबंध में पूछे जाने पर पत्रकारों पर ही भड़कीं राबड़ी देवी, पूछा- आपके ही...
पत्रकारों के सवालों पर भड़कीं राबड़ी देवी
पटना:

बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के पहले दिन शुक्रवार को विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव भाग लेने नहीं पहुंचे. इस संबंध में जब उनकी मां और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से पूछा गया तो वह पत्रकारों पर ही झल्ला उठी. उन्होंने पत्रकारों से कहा कि तेजस्वी आपके ही घर में हैं. राबड़ी देवी विधान परिषद की कार्यवाही में शामिल होने पहुंची, तब राजद के सदस्यों ने उनका स्वागत किया. 

आरजेडी ने आखिरकार बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से मांगा इस्तीफा

इस दौरान पत्रकारो ने जब राबड़ी देवी से तेजस्वी यादव के संबंध में पूछा तो उन्होंने झल्लाते हुए कहा कि तेजस्वी आपके ही घर में हैं. इधर, राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि राजद नेतृत्वविहीन नहीं है। उन्होंने कहा, "वे नहीं होंगे तो उनकी जगह कोई और संभालेगा. उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि जल्द ही तेजस्वी यादव आएंगे. 

हताश और निराश पार्टी को छोड़ आखिर कहां हैं आरजेडी नेता तेजस्वी यादव?

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में राजद को मिली करारी हार के बाद 29 मई को हुई राजद की समीक्षा बैठक के बाद से तेजस्वी यादव सार्वजनिक रूप से पटना में नजर नहीं आए हैं.  इसको लेकर राजद के विरोधी लगातार तेजस्वी यादव पर निशाना साध रहे हैं. 

इनपुट- IANS

Video: पीएम मोदी के शपथ ग्रहण का न्यौता मुझे नहीं - तेजस्वी यादव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RJD, Rabri Devi, Tejashwi Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com